चेन्नई: C. Joseph Vijay के करीबी ज्योतिषी और आध्यात्मिक गुरु Radhan Pandit Vettrivel को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का विशेष कार्य अधिकारी (OSD) नियुक्त किया गया है. तमिलनाडु लोक विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. राधान पंडित तमिलगा वेट्री कज़गम (TVK) के प्रवक्ता भी हैं.
राधान पंडित लंबे समय से विजय के करीबी सलाहकार माने जाते हैं और उन्होंने विधानसभा चुनावों से पहले ही टीवीके की बड़ी जीत की भविष्यवाणी की थी. अब विजय सरकार बनने के बाद उनकी राजनीतिक और प्रशासनिक भूमिका को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है.
सरकारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, "तमिलनाडु लोक विभाग ने एक आदेश जारी कर रिक्की राधन पंडित वेट्ट्रीवेल को मुख्यमंत्री (राजनीतिक) के विशेष कर्तव्य अधिकारी (ओएसडी) के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से नियुक्त किया है."
राधान पंडित की नियुक्ति को विजय सरकार के भीतर एक अहम राजनीतिक और रणनीतिक कदम माना जा रहा है.
Radhan Pandit Vettrivel ने विधानसभा चुनाव के दौरान टीवीके की बड़ी जीत का दावा किया था. उन्होंने विजय की कुंडली को "सुनामी कुंडली" बताते हुए कहा था कि अभिनेता-राजनेता भारी बहुमत के साथ मुख्यमंत्री बनेंगे.
एग्जिट पोल के दौरान उन्होंने दावा किया था, “हम इन एग्जिट पोल को नजरअंदाज कर रहे हैं. मुझे पूरा यकीन है कि हम 170 या 140 से अधिक सीटों से चुनाव जीतेंगे. हमने अच्छी तरह से अध्ययन किया है. हमने अपना व्यक्तिगत सर्वेक्षण भी कराया है. हमें कम से कम 45% वोटों की गारंटी है. यह 20-25 प्रतिशत के बीच नहीं है... मतगणना के लिए 108 घंटे शेष हैं... 109वें घंटे में हम शपथ लेंगे. हमारे विजय असाधारण रूप से मुख्यमंत्री बनेंगे...”
2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में Tamilaga Vettri Kazhagam ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर बड़ा राजनीतिक संदेश दिया.
हालांकि पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला, लेकिन कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के समर्थन से सरकार बनाने में सफलता मिली.
रिपोर्ट्स के अनुसार, शुरुआत में मुख्यमंत्री विजय का शपथ ग्रहण समारोह 10 मई को दोपहर 3:45 बजे निर्धारित किया गया था. हालांकि बाद में राधान पंडित की सलाह पर इसका समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया.
बताया जाता है कि विजय के राजनीतिक सफर के दौरान राधान पंडित लगातार उनके भरोसेमंद सलाहकारों में शामिल रहे हैं.
तमिलनाडु में राधान पंडित को एक चर्चित ज्योतिषी और आध्यात्मिक गुरु के रूप में जाना जाता है. दावा किया जाता है कि उन्होंने चुनाव से काफी पहले विजय की जीत की भविष्यवाणी कर दी थी.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री J. Jayalalithaa भी महत्वपूर्ण फैसलों से पहले उनसे सलाह लिया करती थीं. राधान पंडित सोशल मीडिया के जरिए भी ज्योतिषीय मार्गदर्शन साझा करते रहते हैं. First Updated : Tuesday, 12 May 2026