डीजीसीए की बड़ी कार्रवाई, गो फर्स्ट पर लगाया 10 लाख रूपये का जुर्माना, 55 यात्रियों को छोड़कार भरी थी उड़ान

नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने गो फर्स्ट एयरलाइंस फ्लाइट पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रूपये को जुर्माना लगाया है। गो फर्स्ट पर यह जुर्माना 55 यात्रियों को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर उड़ान भरने के मामले में लगाया गया है। इससे पहले डीजीसीए ने एयरलाइन कंपनी गोफर्स्ट के खिलाफ एक कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। जिसमें डीजीसीए ने कहा था कि उनके खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई क्यों नहीं की जाए।

calender
27 January 2023, 06:33 PM IST

डीजीसीए ने इस कार्रवाई को लेकर बताया कि 'गो फर्स्ट ने कारण बताओ नोटिस का जवाब 25 जनवरी को दिया है। गो फर्स्ट कंपनी के जवाब के मुताबिक, 'फ्लाइट में यात्रियों की बोर्डिंग के संबंध में टर्मिनल समन्वयक (टीसी), वाणिज्यिक कर्मचारियों और चालक दल के बीच संचार और समन्वय की कमी थी।'

डीजीसीए ने जानकारी देते हुए बताया कि जांच में पता चला है कि एयरलाइन कंपनी ग्राउंड हैंडलिंग, लोड और ट्रिम शीट तैयार करने, फ्लाइट डिस्पैच और पैसेंजर/कार्गो हैंडलिंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने में पूरी तरह से विफल रही है। जिस कारण गो फर्स्ट कंपनी पर कार्रवाई करते हुए दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

आपको बता दें कि गो फर्स्ट की फ्लाइट ने नौ जनवरी को 55 यात्रियों के बिना ही उड़ान भर ली थी। यह फ्लाइट बैंगलोर हवाई अड्डे पर  बेंगलुरू से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। इसके बाद यात्रियों ने गो फर्स्ट कंपनी पर आरोप लगाया था कि फ्लाइट जी8 55 यात्रियों को छोड़कर सोमवार सुबह 6ः40 पर रवाना हो गई थी।

इसके बाद 55 में से 53 यात्रियों को दिल्ली जाने वाली दूसरी एयरलाइन में शिफ्ट किया गया था। वहीं दो यात्रियों ने रिफंड मांगा था, जिसके बाद एयरलाइन की ओर भुगतान किया गया। इस मामले को लेकर विमान कंपनी ने यात्रियों से माफी मांगी थी। साथ ही इस घटना में शामिल कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की थी।

calender
27 January 2023, 06:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो