सूरत में पहचान छिपाकर प्यार का जाल! रहीम ने रोहन बन महिला वकील को फंसाया, फिर बनाए संबंध

सूरत शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. महिला वकील ने अपने ही सहकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसने अपनी असली पहचान छिपाकर न सिर्फ उसे शादी का झांसा दिया.

calender

नई दिल्ली: गुजरात के सूरत शहर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. एक महिला वकील ने अपने ही सहकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि उसने अपनी असली पहचान छिपाकर न सिर्फ उसे शादी का झांसा दिया, बल्कि लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण भी किया. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी, यौन दुराचार और एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

धार्मिक पहचान छिपाई

आरोपी की पहचान रहमान रजाक उर्फ रहमान शेख के रूप में हुई है, जो पेशे से वकील है और पीड़िता का सहकर्मी भी रहा है. आरोप है कि उसने महिला को गुमराह करने के लिए अपनी धार्मिक और व्यक्तिगत पहचान छिपाई और खुद को ‘रोहन’ नाम से पेश किया. इसी झूठी पहचान के आधार पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह रिश्ता विश्वास में बदल गया. बताया जा रहा है कि दोनों ने मिलकर एक साझा लॉ ऑफिस भी शुरू किया था और कई वर्षों तक साथ में वकालत की प्रैक्टिस करते रहे. इतने लंबे समय तक साथ काम करने के कारण महिला को उस पर कोई शक नहीं हुआ. इसी भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने कथित तौर पर उसे अपने जाल में फंसाए रखा.

शादी के दबाव पर खुला राज

आरोपी ने महिला का विश्वास जीतने के लिए धार्मिक आस्था का भी सहारा लिया. वह खुद को हिंदू दिखाने के लिए भगवान की पूजा भी करता था. उसने महिला को मंगलसूत्र तक पहना रखा था, जिससे महिला को यह विश्वास हो गया कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं. इसी भरोसे के आधार पर वह लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाता रहा, जिसका आरोप अब महिला ने लगाया है. मामला तब सामने आया जब महिला ने रिश्ते को सामाजिक और कानूनी रूप देने के लिए शादी का दबाव बनाया. इस पर आरोपी ने अचानक शादी से इनकार कर दिया.

चौंकाने वाला सच

संदेह होने पर महिला ने जब खुद जांच की तो चौंकाने वाला सच सामने आया. उसे पता चला कि ‘रोहन’ नाम से खुद को पेश करने वाला व्यक्ति असल में रहमान शेख है और पहले से ही शादीशुदा भी है. इतने दिनों से महिला को झांसे में रखा हुआ था. महिला के शिकायत के बाद पुलिस की छानबीन में पता चला कि वो महिला को धोखा दे रहा था और उसका नाम रोहन नहीं था. इस खुलासे के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस का कहना है कि मामला गंभीर है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. अधिकारियों के अनुसार, उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. First Updated : Sunday, 17 May 2026