राजस्थान: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा NEET UG 2026 परीक्षा रद्द किए जाने के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है. पेपर लीक विवाद के चलते परीक्षा रद्द होने से लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हुआ है. इस मुद्दे पर अशोक गेहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गेहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अब परीक्षा रद्द होने के बाद सच्चाई सामने आ गई है.
अशोक गेहलोत ने अपने पोस्ट में लिखा, NEET (UG) प्रवेश परीक्षा का रद्द होना यह दर्शाता है कि इस पेपर में बड़े स्तर पर गड़बड़ी हुई थी. राजस्थान की बीजेपी सरकार. उन्होंने कहा कि परीक्षा रद्द होने से यह स्पष्ट हो गया है कि पूरे मामले में गंभीर अनियमितताएं हुई थीं.
पूर्व मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की कार्रवाई की तारीफ भी की. उन्होंने कहा, “नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द कर और सीबीआई को जांच सौंपकर युवाओं के हित में एक साहसिक निर्णय लिया है.
अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि राजस्थान सरकार पहले भी कर्मचारी चयन बोर्ड के OMR शीट घोटाले को छिपाने की कोशिश कर चुकी है. उन्होंने कहा, FIR तक नहीं करवाई गई. हमने खुद ही दो दिन पहले मांग की थी और सवाल किया था कि अब तक FIR क्यों नहीं हुई? यह बहुत बड़ा मामला था. एसओजी की जांच में लोग पकड़े गए. तब भी पता नहीं किसको बचाने के लिए केस दर्ज नहीं किया गया.
जानकारी के अनुसार NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी. इससे पहले आरोप लगे थे कि 2 मई को गेस पेपर के जरिए प्रश्नपत्र लीक कर दिया गया था. मामले के सामने आने के बाद परीक्षा को लेकर विवाद लगातार बढ़ता गया. First Updated : Tuesday, 12 May 2026