CUET UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की CUET UG 2026 परीक्षा आज 11 मई से शुरू हो रही है. यह परीक्षा 31 मई तक चलेगी और पूरे देश व विदेश के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित होगी. इस बार करीब 15.68 लाख छात्र-छात्राएं परीक्षा दे रहे हैं. कुल 67 लाख से ज्यादा परीक्षाएं होंगी क्योंकि ज्यादातर छात्रों ने 4-5 विषय चुने हैं.
एनटीए ने सभी परीक्षार्थियों को हल्के सफेद रंग के ढीले कपड़े पहनने की सलाह दी है. भारी या पूरी बाजू वाले कपड़े न पहनें। ठंड के कारण ऊनी कपड़े पहन सकते हैं, लेकिन समय से पहले पहुंचना जरूरी है.
धार्मिक आस्था से जुड़े वस्त्र और कलावा जैसी चीजें पहनने की अनुमति है, पर सुरक्षा जांच (फ्रिस्किंग) के लिए निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा.साधारण जूते या चप्पल पहनें. ज्वेलरी, घड़ी, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी, सनग्लास या कोई भी धातु की वस्तु बिल्कुल न पहनें.
मोबाइल फोन, घड़ी, ब्रेसलेट, कान की बाली, हार, अंगूठी, ताबीज, कोई भी नोट्स, किताबें, कैलकुलेटर, पेन ड्राइव, हैंडबैग, पर्स, जेब वाली भारी पैंट, टोपी, चश्मा और खुला या पैकेट बंद खाना (सिर्फ पानी की पारदर्शी बोतल allowed).
अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना चाहिए. पारंपरिक या सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले छात्रों को 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना अनिवार्य है. फोटो आवेदन फॉर्म वाली ही होनी चाहिए.
परीक्षा हॉल में दी गई रफ शीट पर ही सारा काम करना है. हर शीट पर अपना नाम और आवेदन संख्या लिखें. परीक्षा खत्म होने पर सभी रफ शीट जमा करनी होंगी. इन्हें बाद में नष्ट कर दिया जाएगा.
CUET UG से दिल्ली विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, BHU, JNU समेत 250 से ज्यादा विश्वविद्यालयों में यूजी कोर्स में दाखिला होगा. परीक्षा 35 शिफ्टों में और 9222 विषय संयोजनों के साथ हो रही है. First Updated : Monday, 11 May 2026