नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने पेपर लीक के गंभीर आरोपों के बाद NEET UG 2026 परीक्षा को पूरी तरह रद्द कर दिया है. 3 मई 2026 को आयोजित इस परीक्षा में 24 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. अब सरकार की मंजूरी से परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी.
राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने पेपर लीक के आरोपों की गहन जांच शुरू कर दी है. पुलिस को यह जानकारी मिली है कि परीक्षा से कुछ दिन पहले ही 400 से ज्यादा सवालों का एक प्रश्न बैंक वायरल हो गया था.
जांच में दावा किया जा रहा है कि इनमें से करीब 140 सवाल खासकर बायोलॉजी और केमिस्ट्री से असली NEET पेपर से काफी मिलते-जुलते पाए गए. पुलिस ने सीकर और अन्य इलाकों में छापेमारी की है. कोचिंग संचालकों और बिचौलियों पर भी शक की सूई घूम रही है.
उत्तराखंड के देहरादून में भी इसी तरह के सवाल वायरल होने की सूचना मिली है. महाराष्ट्र के लातूर से एक कोचिंग अकादमी का वीडियो और टेस्ट पेपर सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है.
केंद्र सरकार ने पूरे मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी है. NTA ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता और विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए यह कठोर फैसला लिया गया है. NTA के अनुसार, जांच एजेंसियों से मिली जानकारी और सबूतों के आधार पर पुरानी परीक्षा को मान्य नहीं रखा जा सकता.
NTA ने छात्रों को राहत देते हुए कई फैसले लिए हैं:
NTA ने सभी छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करें और सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें. First Updated : Tuesday, 12 May 2026