नई दिल्ली: साउथ एक्टर मोहनलाल की अपकमिंग फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. बता दें, 'दृश्यम 3' मोहनलाल की फ्रेंचाइजी दृश्यम का तीसरा पार्ट है. इसके पहले और दूसरे पार्ट को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था यही वजह है की फैंस इसके तीसरे पार्ट के लिए काफी एक्साइटेड है. वहीं इस एक्ससाइटमेंट का असर फिल्म 'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग पर भी देखने को मिल रहा है. इसी बीच चलिए जानते है फिल्म की एडवांस बुकिंग से लेकर सब कुछ.
फिल्म के एडवांस बुकिंग शुरू होते ही बॉक्स ऑफिस पर इसका असर साफ देखने को मिल रहा है. बता दें, इस अपकमिंग क्राइम थ्रिलर मलयालम फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ द्वारा किया गया है. वहीं एक बार फिर फिल्म में मोहनलाल जॉर्जकुट्टी निभाते नजर आएंगे. फिल्म की रिलीज की बात करें ये फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
फिल्म इंडस्ट्री ट्रैकर AB George के मुताबिक, केरल में फिल्म 'दृश्यम 3' एडवांस बुकिंग के मामले में 1 करोड़ रुपये का आकड़ा पार कर चुकी है. इसके साथ फिल्म ने देशभर में अभी तक 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. खास बात ये है फिल्म को लेकर लगातार मिल रहे पॉजिटिव रिस्पांस को देखते हुए ये उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ओपनिंग डे पर भी छप्परफाड़ कलेक्शन कर सकती है.
बता दें, 'दृश्यम 3' फुल फ्लैज्ड प्री टिकट सेल अभी तक शुरू नहीं की गई, जिसके बाद ये आंकड़े कई अधिक बढ़ते की उम्मीद भी की जा रही है. स्टारकास्ट की बात करें टी दृश्यम 3 में मोहनलाल के साथ मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल एक बार फिर से अहम भूमिकाओं में अपन किरदार को दोहराते नजर आएंगे. इसके अलावा सिद्दीकी, आशा शरथ और मुरली गोपी सपोर्टिंग रोल की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे. अब देखना होगा कि फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद कितना बवाल काट पाती है.
First Updated : Monday, 11 May 2026