पीओके में पाकिस्तान की दमनकारी नीतियों से भड़का विरोध, भारत ने दिया करारा जवाब दुनिया के सामने

भारत ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में विरोध प्रदर्शनों को इस्लामाबाद की दमनकारी नीतियों का नतीजा बताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को मानवाधिकार उल्लंघनों के लिए जवाबदेह ठहराना ही होगा।

Lalit Sharma
Edited By: Lalit Sharma

International News: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर यानी पीओके में लोग लगातार सड़कों पर उतर रहे हैं। उनका कहना है कि इस्लामाबाद की नीतियां उनके साथ नाइंसाफी कर रही हैं। वहां सेना लोगों पर सख्ती कर रही है। यही कारण है कि लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। भारत ने भी इस हालात को लेकर बड़ा बयान दिया है। नई दिल्ली ने साफ कहा है कि पाकिस्तान ही इस पूरे बवाल का जिम्मेदार है।

दिल्ली में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान को जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि पीओके में जो कुछ हो रहा है वह इस्लामाबाद की दमनकारी नीतियों का नतीजा है। वहां सेना आम लोगों पर अत्याचार कर रही है। यह हिंसा दुनिया के सामने उजागर हो रही है। भारत ने पहली बार इतने सीधे शब्दों में पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा किया है।

मानवाधिकार उल्लंघन का मामला

जायसवाल ने साफ कहा कि पाकिस्तान पीओके में मानवाधिकारों की धज्जियां उड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि वहां सेना गोली चला रही है और लोगों की आवाज दबाई जा रही है। महिलाओं और बच्चों पर भी असर पड़ रहा है। यह पूरी दुनिया के लिए चिंता की बात है। भारत ने कहा कि अब पाकिस्तान को अपने अपराधों का हिसाब देना होगा।

विरोध प्रदर्शनों का असर

पीओके की राजधानी मुजफ्फराबाद समेत कई इलाकों में बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग सड़कों पर तख्तियां लेकर नारेबाजी कर रहे हैं। कई जगह सुरक्षा बलों और आम जनता में टकराव की खबरें आई हैं। पाकिस्तान सरकार हालात संभालने की कोशिश कर रही है लेकिन लोगों का गुस्सा शांत नहीं हो रहा। यही वजह है कि भारत ने भी अपनी चिंता जताई है।

पाकिस्तान की मुश्किलें बढ़ीं

पाकिस्तान पहले ही आर्थिक संकट से जूझ रहा है। ऊपर से पीओके में विरोध ने उसकी सरकार की नींव हिला दी है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पर दबाव बढ़ रहा है। उनकी नीतियों पर सवाल उठ रहे हैं। पाकिस्तान की सेना पर भी लोग गुस्सा उतार रहे हैं। इस हालात ने पूरे देश की राजनीति को हिला दिया है।

भारत का सख्त रुख

भारत ने दुनिया को संदेश दिया है कि पीओके का सच सबके सामने आना चाहिए। जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान खुद अपने कृत्यों की वजह से संकट में है। भारत लगातार दुनिया को बताता रहा है कि पाकिस्तान आतंकवाद और दमनकारी नीतियों का इस्तेमाल करता है। अब पीओके में हो रहा बवाल इसका सबूत है।

पीओके में हालात और बिगड़े

फिलहाल पीओके में हालात शांत होते नहीं दिख रहे। प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। पाकिस्तान सरकार और सेना की सख्ती से हालात और बिगड़ सकते हैं। भारत ने साफ किया है कि वह पीओके के लोगों के साथ खड़ा है। यह मामला अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बनता जा रहा है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो