कैंब्रिज में राहुल के भाषण पर भाजपा का पलटवार, पेगासस कहीं और नहीं बल्कि उनके दिमाग में बैठा है

राहुल गाधी द्वारा पेगासस को लेकर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निशान साधा है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'राहुल गांधी एक बार फिर विदेशी धरती पर होहल्ला मचाने का काम कर रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा और बड़े-बड़े नेता कह रहे हैं.

calender
05 April 2023, 06:18 PM IST

राहुल गाधी द्वारा पेगासस को लेकर दिए बयान पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने निशान साधा है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'राहुल गांधी एक बार फिर विदेशी धरती पर होहल्ला मचाने का काम कर रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में दुनिया भर में भारत का सम्मान बढ़ा और बड़े-बड़े नेता कह रहे हैं. राहुल गांधी को इटली के पीएम ने पीएम मोदी के बारे में क्या कहा, उसे सुनना चाहिए। राहुल गांधी को झूठ बोलने और भारत को बदनाम करने की आदत है। यह कांग्रेस पार्टी के एजेंडे पर सवाल उठाता है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 'देश को बार-बार बदनाम करने की ये कोशिश, जो विदेशी धरती से होती है, ये अपने आप में प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है कि कांग्रेस का एजेंडा क्या है? पेगासस कहीं और नहीं बल्कि उनके दिमाग में बैठा है... पेगासस पर राहुल गांधी की क्या मजबूरी थी कि उन्होंने अपना फोन जमा नहीं करवाया। उन्होंने और अन्य नेताओं ने अपना फोन क्यों नहीं जमा करवाया। कल (चुनाव) के नतीजे बताते हैं कि कांग्रेस का एक बार फिर सफाया हो गया है। कांग्रेस लोगों के जनादेश को स्वीकार नहीं कर पा रही है और कल के नतीजे बताते हैं कि लोग पीएम मोदी पर भरोसा करते हैं।

 

कांग्रेस सांसद राहुल गाधी इन दिनों लंदन के दौरे पर है। उन्होंने शुक्रवार यानी आज के दिन कैंब्रिज विश्वविद्यालय में संबोधिन किया हैं। उन्होंने कहा कि 'लोकतंत्र के लिए जरूरी संस्थागत ढांचा बाधित होता जा रहा है और भारतीय लोकतंत्र के बुनियादी ढांचे पर हमला हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह भी कहा कि सरकार उनकी जासूसी के लिए पेगासस का उपयोग कर रही है।

 

राहुल गांधी ने 21वीं सदी में सुनने के लिए सीखना विषय पर विश्वविद्यालय में छात्रों को व्याख्यान दिया। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। हम लोकतंत्र पर हमले का बचाव करने की प्रयास कर रहे हैं। कैंब्रिज विश्वविद्यालय में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि बड़ी संख्या में राजनीतिक नेताओं के फोन पर पेगासस होता है। मेरे पास अपने फोन पर पेगासस था। मुझे खुफिया अधिकारियों द्वारा बुलाया गया है जो कहते हैं कि कृपया सावधान रहें कि आप फोन पर क्या बोलते हैं क्योंकि हम रिकॉर्ड कर रहे हैं। इसलिए हम लगातार दबाव महसूस करते हैं। विपक्ष के खिलाफ मामले दर्ज हैं। मेरे खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं जो आपराधिक मामलों के तहत नहीं होने चाहिए।

calender
03 March 2023, 12:23 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो