नई दिल्ली: एक तरह जहां मिडिल ईस्ट में जारी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा. वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सोशल मीडिया से लेकर देश भर में हलचल मचा दी है. बता दें, ईरान के गवर्नमेंट ओनरशिप वाले न्यूज चैनल ओफोग पर लाइव हथियारों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान एक टीवी न्यूज प्रेजेंटर ने संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के नेशनल फ्लैग पर गोली चला दी. हैरानी की बात है कि यह वाकया लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान हुआ जो चंद मिनटों में ही देशभर में चर्चा का विषय बन गया.
बता दें, यह घटना उस वक्त हुई जब ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्म्स (IRGC) के एक कमांडर को एके-47 असॉल्ट राइफल के एक वेरिएंट को लोड करने और उसे चलाने का डेमो देने देने के लिए न्यूज चैनल में इनवाइट किया गया. इस दौराब कमांडर को ये डेमो टीवी पर ऑन-एयर देने के लिए कहा गया. लेकिन शो दौरान के यह डेमो चर्चा का विषय तब बन गया, जब शो के दौरान ने खुद अपने हाथ में राइफल पकड़ ली और हवा में स्टूडियो में छत पर फायरिंग कर दी. इतना ही नहीं इसे बाद उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के नेशनल फ्लैग पर भी गोली चला दी. वहीं अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
चर्चा है कि टीवी प्रेसेंटर के इस एक्शन के बाद ईरान और खाड़ी देशों में तनाव और बढ़ सकता है. हालांकि कार्यक्रम के दौरान कमांडर द्वारा दर्शकों को हथियारों का प्रशिक्षण लेने और रैलियों में लगाए गए विशेष बूथों पर जाने के लिए भी प्रोत्साहित किया गया है.
बता दें, यह वाकया उस समय हुआ है जब वैश्विक स्तर पर ईरान, अमेरिका और इजराइल के बीच होर्मुज जलमार्ग के पास सैन्य टकराव जारी है. ईरानी टीवी पर इस तरह के प्रसारण से स्थिति और गंभीर होने की आशंका है. बता दें, अमेरिका पहले ही ईरान को सैन्य टकराव की चेतावनी दे चुका है. वहीं ईरान के विदेश मंत्री तेहरान की जनता को पहले ही आगाह कर चुका है अगर मामला बातचीत से मामला नहीं सुलझता है तो वह सैन्य संघर्ष के लिए पूरी तरह तैयार रहें. अब देखना होगा कि UAE इस वाकया पर क्या प्रतिक्रिया देता है. First Updated : Sunday, 17 May 2026