कांन्स फिल्म फेस्टिवल: आलिया भट्ट कांन्स फिल्म फेस्टिवल में अपने हर लुक से फैंस को इंप्रेस कर रही हैं. रेड कार्पेट पर समर रेडी आउटफिट और पीच गाउन में जलवा बिखेरने के बाद अब आलिया का एक नया देसी लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस बार एक्ट्रेस माथे पर बिंदी, नाक में नथ और साड़ी गाउन में नजर आईं, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.
दरअसल, कान फिल्म फेस्टिवल के दौरान रेड कार्पेट अपीयरेंस के बाद आलिया भारत पवेलियन के उद्घाटन समारोह में पहुंचीं. यहां उनका इंडियन ट्रेडिशनल टच वाला लुक चर्चा का विषय बन गया. देसी स्टाइल और मॉडर्न फैशन के इस खूबसूरत मेल ने हर किसी को प्रभावित किया.
भारत पवेलियन के उद्घाटन समारोह के लिए आलिया ने भारतीय डिजाइनर Tarun Tahiliani का डिजाइन किया हुआ साड़ी गाउन काउचर चुना. आइवरी शेड के इस आउटफिट पर डल गोल्ड एंब्रायडरी की गई थी, जिसने पूरे लुक को बेहद क्लासी बना दिया.
साड़ी के निचले हिस्से पर हल्के ब्राउन रंग के छोटे बर्ड प्रिंट्स बने थे. इसके साथ कॉर्सेट स्टाइल ब्लाउज को पेयर किया गया था, जिसमें प्लंजिंग नेकलाइन और गोल्डन एंब्रायडरी थी. पेस्टल टोन वाला यह आउटफिट आलिया के लुक को रॉयल टच दे रहा था.
इस साड़ी गाउन की सबसे खास बात इसकी कमर के पास बनी क्रिसक्रॉस डिटेलिंग थी, जिसने आलिया की स्लिम वेस्ट को और ज्यादा हाइलाइट किया. आउटफिट के शोल्डर हिस्से से फैब्रिक को पल्लू की तरह प्लीट्स में सेट किया गया था, जिससे इसे ट्रेडिशनल साड़ी जैसा लुक मिला.
गाउन के बैक हिस्से में भी फैब्रिक को लूज छोड़ा गया था, जिसने पूरे लुक में ग्रेस और एलिगेंस जोड़ दी.
आलिया के इस स्कल्पटेड साड़ी गाउन के साथ उनके मेकअप को पूरी तरह देसी टच दिया गया था. स्लीक ब्लैक आईलाइनर, काजल और मस्कारा के साथ उनका आई मेकअप बेहद आकर्षक लग रहा था.
पिंक ब्लश, हाईलाइटर और सॉफ्ट पिंक लिप्स ने उनके फेस को ग्लोइंग फिनिश दी. हालांकि इस पूरे लुक की सबसे खास चीज रही उनकी सिल्वर बिंदी और डायमंड-मोती वाली राउंड शेप नथ, जिसने सिंपल आउटफिट को भी बेहद खास बना दिया.
इसके अलावा आलिया ने छोटे पर्ल जड़े झुमके और पैरों में पायल पहनकर अपने इंडियन लुक को पूरी तरह कंप्लीट किया. First Updated : Thursday, 14 May 2026