नई दिल्ली: गर्मियों की छुट्टियों में अगर आप कहीं घूमने जाने का प्लेन नहीं बना पा रहे हैं, तो उदास होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि अब आप दिल्ली में रहकर भी जून के महीने में इंजॉय कर सकते हैं. दिल्ली में जून के महीने में म्यूजिक कॉन्सर्ट, लाइव कॉमेडी शो, आर्ट वर्कशॉप, डांस नाइट और कई मजेदार एक्टिविटीज आयोजित किए जाएंगे. अपनों के साथ समय बिताने के लिए और अपने वीकेंड को खास बनाने के लिए, ये परफेक्ट इवेंट्स होंगे. सबसे अच्छी बात ये है कि बच्चे हो या बुजुर्ग सभी के लिए ये इवेंट्स खास होने वाले हैं.
अगर आप भी जून में ब्रेक लेकर घूमने नहीं जा पा रहे हैं, लेकिन रोजमर्रा की बोरिंग और भागदौड़ भरी जिंदगी से ब्रेक चाहते हैं तो ये इवेंट्स आपके लिए सबसे अच्छे ऑप्शन होने वाले है. आइए आपको बताते हैं कि दिल्ली या उसके आसपास जून में कौन से इवेंट्स होने वाले हैं और इसकी टाइमिंग और टिकट प्राइस आदि क्या होंगे.
अगर आप भी लोकप्रिय सिंगर मैथली ठाकुर के गानों के सुनते है और उन्हें लाइव सुनना चाहते हैं तो ये आपके लिए एक अच्छा मौका होगा. मैथली 20 जून को दिल्ली के यशोभूमि कंवेंशन सेंटर में लाइव परफॉर्मेंस देने जा रही हैं. इस लाइव शो का टिकट करीब 1100 रुपये रखा गया है, जिसे ऑनलाइन बुक किया जा सकता है.
अगर आप खुलकर हंसना चाहते हैं और तनाव से दूर कुछ हल्के-फुल्के पल बिताना चाहते हैं, तो अभिषेक अपमन्यू का स्टैंडअप शो आपके लिए परफेक्ट है. अपने मजेदार अंदाज और दमदार पंचलाइन के लिए मशहूर अभिषेक 20 जून को पंडित दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लाइव परफॉर्म करेंगे. शो के टिकट की शुरुआती कीमत 999 रुपये रखी गई है.
अगर आपको पेंटिंग और क्रिएटिविटी पसंद है, तो यह इवेंट आपकी शाम को और खास बना सकता है. 7 जून से 14 जून तक दिल्ली के Shellbeacon Café में कैनवस पेंटिंग वर्कशॉप आयोजित की जाएगी. यहां आप अपनी पसंद की पेंटिंग बना सकते हैं और उसे अपने साथ घर भी ले जा सकते हैं. इस वर्कशॉप की टिकट कीमत लगभग 399 रुपये रखी गई है.
वीकेंड पार्टी और म्यूजिक का मजा लेना चाहते हैं, तो यह इवेंट आपके लिए शानदार विकल्प हो सकता है. 15 जून को आयोजित होने वाली इस फ्राइडे नाइट पार्टी में डांस, लाइव म्यूजिक और शानदार माहौल देखने को मिलेगा. युवा वर्ग के बीच यह इवेंट काफी लोकप्रिय माना जा रहा है. इसकी डिटेल्स ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं.
अगर आप घर में बैठकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो पॉटरी वर्कशॉप आपके लिए अच्छा अनुभव हो सकता है. दिल्ली के SOL गार्डन कैफे में 6 और 7 जून को यह वर्कशॉप आयोजित की जाएगी. यहां आप मिट्टी से अलग-अलग चीजें बनाना सीख सकते हैं और अपनी क्रिएटिविटी को नया रूप दे सकते हैं. इस एक्टिविटी के लिए टिकट की कीमत 499 रुपये रखी गई है. First Updated : Monday, 18 May 2026