कान्स 2026 में फोटोग्राफर ने आलिया भट्ट को किया इग्नोर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 12 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की ओपनिंग नाईट में पहुंची. हालांकि आलिया के लुक के ज्यादा, उन्हें कान्स में इंटरनेशनल फोटोग्राफर द्वारा इग्नोर किए जाने को लेकर बहस छिड़ गई.

calender

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट 12 मई को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की ओपनिंग नाईट में पहुंची, जिस दौरान उनका लुक काफी ग्लैमरस नजर आया. इसके साथ ही उनके फैंस भी आलिया के लुक की जमकर तारीफ करते देखें. हालांकि आलिया के लुक के ज्यादा, उन्हें कान्स में इंटरनेशनल फोटोग्राफर द्वारा इग्नोर किए जाने को लेकर बहस छिड़ गई, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है.

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया भट्ट जैसे ही कान्स के रेड कारपेट पर पहुंची, तो वह अपने लुक को लेकर काफी कॉन्फिडेंट नजर आई. वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि इस दौरान एक्ट्रेस कैमरों के सामने फ्लाइंग किस देते, स्माइल करते, भीड़ की ओर हाथ हिलाते और पोज करते हुए भी नजर आई.

हालांकि यूजर्स ने तुरंत इस बात पर गौर किया कि बैकग्राउंड में खड़े इंटरनेशनल फोटोग्राफर दूसरी आलिया को इग्नोर करते हुए वहां मौजूद दूसरे सेलिब्रिटीज की फोटो ले रहे है. इसके बाद इंटरनेट पर बहस शुरू हो गई कि क्या एक्ट्रेस को नजरअंदाज किया गया.

यूजर्स ने किए कमेंट 

एक यूजर ने कमेंट करते लिखा "यह देखकर मेरा दिल टूट गया". दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए कहा "बात तो सही है, कोई फोटो ही नहीं ले रहा और वो थोड़ी अनकम्फर्टेबल भी लग रही हैं. लेकिन वो उस दौरान भी पूरे समय स्माइल करती रही, जिससे पता चलता है कि वह कितनी स्ट्रॉन्ग हैं." एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा "आखिर वह किसे हाथ हिला रही थी और फ्लाइंग किस दे रही थी, लेकिन उनका कॉन्फिडेंस काबिल-ए-तारीफ है".

किसने स्टाइल किया लुक 

इस बार आलिया ने अपने कान्स लुक तमारा मिगुएल राल्फ द्वारा डिजाइन किया गया हल्के गुलाबी रंग का खूबसूरत गाउन पहना था. स्ट्रैपलेस डिजाइन वाली इस ड्रेस में कॉर्सेट स्टाइल बोडिस और स्टाइलिश नेकलाइन के साथ उनका लुक काफी एलिगेंट लग रहा है. खास बात यह रही कि ड्रेस के साथ जुड़ा फ्लोइंग फैब्रिक उनके आउटफिट में इंडियन टच ऐड कर रहा था. बता दें, आलिया इस साल L'Oréal Paris की एम्बेसडर के तौर पर कान फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई. हालांकि रेड कार्पेट पर उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.  First Updated : Wednesday, 13 May 2026