राघव चड्ढा को मिला बड़ा सम्मान India UK Outstanding Honor से नवाजे गए

राघव चड्ढा को मिला बड़ा सम्मान India UK Outstanding Honor से नवाजे गए

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को यूके में एक बड़ा सम्मान मिला है। 25 जनवरी को लंदन में एक पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित "इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर" से उन्हें सम्मानित किया गया। राघव चड्ढा को सरकार और राजनीति श्रेणी में उत्कृष्ट उपलब्धि के रूप में ये सम्मान दिया गया है। ये सम्मान ऐसे व्यक्तियों को दिया जाता है जो लोकतंत्र और न्याय का अनुभव कैसे किया जाता है और लोगों की भलाई के लिए एक साथ चुनौतीपूर्ण सामाजिक समस्याओं से कैसे निपटा जाता है, इसमें उत्कृष्टता का प्रदर्शन कर रहे हों। इंडिया यूके अचीवर्स ऑनर भारत की 75वीं स्वतंत्रता वर्षगांठ के अवसर पर यूके में पढ़ाई करने वाले युवा भारतीयों की शैक्षिक और व्यावसायिक उपलब्धियों के सम्मान में मनाया गया था। राघव चड्ढा को मिले इस सम्मान से पंजाब और देश का नाम रौशन हुआ है। एक साल के भीतर चड्ढा को ये दूसरा अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। पिछले साल, उन्हें सबसे प्रतिष्ठित विश्व आर्थिक मंच द्वारा यंग ग्लोबल लीडर के रूप में सम्मानित किया गया था। 

बता दें कि राघव चड्ढा ने प्रतिष्ठित लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लंदन में एक बुटीक वेल्थ मैनेजमेंट फर्म की स्थापना की थी। इसके बाद वे स्वदेश लौट आए और एक युवा कार्यकर्ता के रूप में भ्रष्टाचार विरोधी कानून की मांग करते हुए इंडिया अगेंस्ट करप्शन मूवमेंट में शामिल हो गए। बाद में इस आंदोलन ने आम आदमी पार्टी का रूप अख्तियार कर लिया जिसका नेतृत्व अरविंद केजरीवाल ने किया। एक युवा नेता के रूप में चड्ढा 'आप के संस्थापक सदस्य बने और केजरीवाल के मार्गदर्शन और सलाह के अनुसार काम किया। कड़ी मेहनत और समर्पण से भरे चड्ढा ने बहुत ही कम उम्र में भारतीय राजनीति में अपनी पहचान बनाई। 2022 में महज 33 वर्ष की आयु में, वे भारतीय संसद के उच्च सदन, राज्य सभा में संसद के सबसे कम उम्र के सदस्य बने, जहां वे पंजाब का प्रतिनिधित्व करते हैं।

इंडिया यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर्स सम्मान प्राप्त करने पर राघव चड्ढा ने कहा कि ये पुरस्कार किसी व्यक्ति की उपलब्धियों की मान्यता नहीं है बल्कि हमारे नेता अरविंद केजरीवाल की तरफ से शुरू की गई राजनीति के एक नए ब्रांड की मान्यता है। यह पुरस्कार लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स के एक पूर्व छात्र की केजरीवाल स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के मशाल वाहक बनने की यात्रा को मान्यता देता है, जिसका मैं एक छात्र हूं और ऐसे ही कई चेहराविहीन और नामहीन जमीनी कार्यकर्ता हैं। मैं यह पुरस्कार अपने नेता अरविंद केजरीवाल जी और उन लोगों को समर्पित करता हूं जिन्होंने इस पार्टी को बनाने के लिए अथक परिश्रम किया है। यह पुरस्कार मुझे कड़ी मेहनत करने और अपनी क्षमता के अनुसार अपने देश के लोगों की सेवा करने के लिए प्रेरित करेगा।

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो