ऑटो में एक साथ दिखे धोनी, कोहली और रोहित, वायरल वीडियो देख कन्फ्यूज हुए लोग

सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पा रहे. वीडियो में धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा ऑटो की सवारी करते दिख रहे हैं. मजेदार बात ये है कि लोग असली-नकली का फर्क समझने में ही उलझ गए.

calender

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरानी में डाल दिया है. वीडियो में भारतीय क्रिकेट के तीन बड़े नाम - एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा  एक साथ ऑटो में बैठे नजर आ रहे हैं. पहली नजर में यह वीडियो देखकर लोग पूरी तरह कन्फ्यूज हो गए और कई यूजर्स अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाए. हालांकि, वीडियो की सच्चाई कुछ और ही निकली. दरअसल, IPL सीजन के बीच कुछ फैंस ने इन क्रिकेटरों के नाम वाली जर्सी पहनकर ऑटो में सफर किया, जिससे ऐसा लगने लगा मानो सच में धोनी, कोहली और रोहित एक साथ बैठे हों. यही वजह है कि यह मजेदार वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया.

सोशल मीडिया पर छाया मजेदार वीडियो

आज के समय में सेलिब्रिटीज को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है. फैंस अक्सर अपने पसंदीदा स्टार्स की तरह कपड़े पहनते हैं, हेयरस्टाइल अपनाते हैं और उनकी एक्टिंग स्टाइल तक कॉपी करते हैं. इस वायरल वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला. तीन लोग अलग-अलग क्रिकेटरों के नाम की जर्सी पहनकर ऑटो में बैठे नजर आए. दूर से देखने पर ऐसा लग रहा था कि भारतीय क्रिकेट टीम के तीनों दिग्गज खिलाड़ी एक साथ सफर कर रहे हों.

वीडियो देखकर लोग रह गए हैरान

वीडियो को देखने के बाद कई लोग कुछ देर के लिए भ्रमित हो गए. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो पर जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को दितेश_रॉय नाम के पेज से शेयर किया गया है. वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि करीब तीन लाख यूजर्स इसे लाइक कर चुके हैं.

यहां देखें वाडियो

यूजर्स का रिएक्शन

वीडियो पर लोग लगातार मजेदार कमेंट कर रहे हैं. किसी ने लिखा, क्या ये सच में थाला है? तो किसी यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, इन तीनों ने गरीबी देखी है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का खूब मनोरंजन कर रहा है और तेजी से शेयर भी किया जा रहा है. First Updated : Monday, 18 May 2026