थलापति से पहले ये 5 एक्टर्स बन चुके हैं CM
तमिलनाडु का नया सीएम
कई बड़े एक्टर और फिल्मी चेहरे पॉलिटिक्स में आए और मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे.
विजय की जीत ने एक बार फिर तमिलनाडु के लोगों का वही प्यार जाहिर कर दिया है.
Credit: InstagramNTR: 'सिनेमा के भगवान' से आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री तक
एनटी रामाराव यानी NTR ने फिल्मों में भगवान राम और कृष्ण का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाई. 1982 में NTR ने तेलुगु देशम पार्टी की स्थापना की और जल्द ही राजनीति के बड़े नेता बन गए. 1983 से 1995 के बीच वो चार बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने.
Credit: PinterestMGR: तमिलनाडु के सबसे लोकप्रिय नेता
एमजी रामचंद्रन यानी MGR तमिल सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सुपरस्टार्स में गिने जाते हैं. फिल्मों में गरीबों के मसीहा की छवि ने MGR को राजनीति में भी जनता का चहेता बना दिया. MGR ने AIADMK की स्थापना की और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने.
Credit: Pinterestजानकी रामचंद्रन
MGR की पत्नी जानकी रामचंद्रन सिर्फ 24 दिनों के लिए मुख्यमंत्री रहीं, लेकिन राज्य की पहली महिला CM बनकर इतिहास रच दिया.
Credit: Pinterestजयललिता: सुपरस्टार अभिनेत्री से 'अम्मा' तक
जयललिता ने अभिनेत्री से राजनीति तक का सफर तय कर ‘अम्मा’ के रूप में पहचान बनाई.
जयललिता छह बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनीं और लंबे समय तक राज्य की राजनीति पर छाई रही.
Credit: Pinterestकरुणानिधि
एम करुणानिधि फिल्मों के मशहूर लेखक रहे. करुणानिधि ने पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया.
Credit: Pinterest View More Web Stories