कौन-कौन है TVK चीफ थलापति विजय के परिवार का हिस्सा
टीवीके चुनाव नतीजे
तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय अब राजनीति में इतिहास रचते हुए नजर आ रहे है. उनकी पार्टी, टीवीके, तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणामों में लगातार बढ़त बनाए हुए है.
विजय का परिवार
निर्देशक पिता की फिल्मी विरासत से शुरू हुआ यह सफर अब मुख्यमंत्री पद तक पहुंचता नजर आ रहा है और पूरा तमिलनाडु इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बन रहा है. जानिए विजय के परिवार में कौन-कौन शामिल हैं.
Credit: Pinterestविजय के पिता
विजय के पिता, एस.ए. चंद्रशेखर, एक प्रसिद्ध तमिल फिल्म निर्देशक, निर्माता और पटकथा लेखक हैं. उन्होंने 1970-80 के दशक में कई हिट फिल्में दी हैं.
Credit: Pinterestविजय की मां
विजय की मां शोभा चंद्रशेखर भी एक प्लेबैक सिंगर, स्क्रीन राइटर, म्यूजिक डायरेक्टर और डायरेक्टर है. उन्होंने फिल्मों में भूमिका निभाने के साथ-साथ कई गाने गाए हैं.
Credit: Pinterestबहन की मृत्यु
विजय की एक छोटी बहन विद्या चंद्रशेखर थी, जिसकी मृत्यु तब हो गई जब वह महज दो साल का थे. विद्या की मृत्यु से विजय को गहरा सदमा लगा. विजय का एक बड़ा भाई भी है जिसका नाम वास राघवेंद्र है.
Credit: Pinterestपत्नी संगीता सोरनलिंगम
विजय ने 25 अगस्त 1999 को संगीता सोरनलिंगम से शादी की। संगीता श्रीलंकाई तमिल मूल की हैं और लंदन में पली-बढ़ी हैं. विजय और संगीता के दो बच्चे हैं. उनका बेटा, जेसन संजय, 2000 में पैदा हुआ था और उनकी बेटी दिव्या साशा 2005 में पैदा हुई थी.
Credit: Pinterest View More Web Stories