पैसों को बनाने का खर्चा, जानकर रह जाएंगे हैरान!


2026/02/05 15:01:25 IST

₹1 का अनोखा सच

    आपको जानकर हैरानी होगी कि ₹1 का एक सिक्का बनाने की लागत करीब ₹1.11 आती है. यानी वैल्यू से ज़्यादा खर्चा!

Credit: pinterest

सिक्के क्यों पड़ते हैं महंगे?

    सिक्के बनाने में स्टील और निकेल जैसी धातुओं का इस्तेमाल होता है, जिसकी वजह से इनकी लागत इनकी असली वैल्यू से ऊपर निकल जाती है.

Credit: pinterest

छोटे नोट, कम खर्च

    ₹10 और ₹20 के एक नोट को छापने का खर्च लगभग ₹1.00 के आसपास आता है. कागज के मुकाबले सिक्के हमेशा महंगे होते हैं.

Credit: pinterest

मिड-रेंज करेंसी

    सुरक्षा फीचर्स जैसे वॉटरमार्क और सिक्योरिटी थ्रेड की वजह से ₹100 और ₹200 के नोटों की छपाई ₹1.50 से ₹2.15 के बीच पड़ती है.

Credit: pinterest

सबसे महंगा नोट?

    फिलहाल चलन में मौजूद सबसे बड़े नोट यानी ₹500 को छापने की लागत करीब ₹2.57 प्रति नोट आती है.

Credit: pinterest

सिक्के फिर भी क्यों बनते हैं?

    सिक्के भले ही महंगे बनें, लेकिन वे 20-25 सालों तक चलते हैं. वहीं नोट जल्दी फट जाते हैं और उन्हें बार-बार छापना पड़ता है.

Credit: pinterest

भरोसे की वैल्यू

    लागत चाहे जो भी हो, RBI के गवर्नर का वादा इन कागजों और धातुओं को असली 'कीमत' देता है. अपनी करेंसी का सम्मान करें.

Credit: pinterest

View More Web Stories