प्रेमी के लिए पति का कत्ल! देश को हिला देने वाले 8 सनसनीखेज केस
प्यार बना मौत की वजह
देश के अलग-अलग राज्यों से सामने आए इन मामलों में एक बात समान रही- विवाहेतर संबंध. कई पत्नियों ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रची. कुछ मामलों में सुपारी किलर लगाए गए तो कुछ में हत्या को हादसा या लूटपाट दिखाने की कोशिश की गई.
Credit: AI Generatedपुणे का केतन अग्रवाल मर्डर केस
पुणे जिले में रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक केतन विशाल अग्रवाल की मौत को शुरुआत में एक दर्दनाक हादसा माना गया लेकिन जांच में सामने आया की ये एक सोची समझी साजिश थी. कातिल कोई और नहीं बल्कि उसी की मंगेतर सिया गोयल थी, जिसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर केतन को गहरी खाई में धक्का देकर उसकी जान ले ली.
Credit: AI Generatedसोनम रघुवंशी केस
सोनम रघुवंशी केस ने पूरे देश को चौंका दिया था. अपने प्रेमी के प्यार में अंधी सोनम ने अपने पति को शादी के महज एक महीने बाद हनीमून पर शिलॉन्ग में मार डाला. जांच में सामने आया था कि सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मिलकर कॉन्ट्रैक्ट किलर्स (आकाश, विशाल और आनंद) हायर करके राजा की हत्या करवाई थी.
Credit: AI Generatedमेरठ का 'नीला ड्रम' मर्डर
मेरठ की मुस्कान रस्तोगी ने अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या के बाद उसके शव को ठिकाने लगाने का जो तरीका अपनाया था, उसे देख कर सभी की रूह कांप गई थी. मुस्कान ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ उसे मार डाला था और सबूत मिटाने के लिए लाश को चार टुकड़ों में काटकर और सीमेंट भरकर नीले ड्रम में बंद कर दिया था.
Credit: AI Generatedप्रगति यादव का खूनी प्लान
औरैया की प्रगति यादव की शादी मार्च 2025 में दिलीप से हुई थी, लेकिन उसका प्रेम संबंध अनुराग यादव से जारी रहा. दोनों ने होटल में बैठकर हत्या की साजिश बनाई और दो लाख रुपये में सुपारी किलर हायर किया. शादी के सिर्फ 15 दिन बाद दिलीप की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
Credit: AI Generatedप्लास्टिक सर्जरी के जरिए बदला पति
तेलंगाना के चर्चित मामले में स्वाति ने प्रेमी राजेश के साथ मिलकर पति सुधाकर की हत्या कर दी. शव जलाने के बाद राजेश के चेहरे पर एसिड डाल उसे प्लास्टिक सर्जरी के जरिए सुधाकर बनाने की योजना बनाई गई. हालांकि, अस्पताल में मटन सूप खाने से इनकार करने पर परिवार को शक हुआ और पूरा राज खुल गया.
Credit: AI Generatedसोशल मीडिया और हत्या
मध्य प्रदेश के धार में प्रियंका पुरोहित ने प्रेमी कमलेश के साथ मिलकर पति देवकृष्ण की हत्या की साजिश रची. पुलिस को गुमराह करने के लिए प्रियंका ने लूटपाट और हमले की झूठी कहानी सुनाई. हालांकि जांच में सामने आया कि प्रियंका ने प्रेमी के साथ मिलकर हिटमैन या साथी की मदद से हत्या कराया.
Credit: AI Generatedक्यों बढ़ रहे ऐसे अपराध?
मनोवैज्ञानिकों और पुलिस अधिकारियों के अनुसार ऐसे मामलों में विवाहेतर संबंध सबसे बड़ा कारण बनकर उभरते हैं. कई मामलों में संपत्ति, बीमा राशि या व्यक्तिगत स्वतंत्रता की चाह भी वजह होती है. अपराधी अक्सर हत्या को हादसा साबित करने या सबूत मिटाने के लिए डिजिटल कंटेंट से प्रेरित तरीके अपनाते हैं.
Credit: AI Generated View More Web Stories