ऊपर नहीं, जमीन के नीचे बहती हैं दुनिया की ये 6 नदियां


2026/05/24 20:07:05 IST

धरती के नीचे भी बहती हैं ये नदियां

    दुनिया में नदियों को जीवन का आधार माना जाता है. भारत में तो इन्हें मां का दर्जा दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ नदियां जमीन के ऊपर नहीं, बल्कि धरती के नीचे बहती हैं? आइए जानते हैं ऐसी ही रहस्यमयी नदियों के बारे में.

Credit: Pinterest

सरस्वती नदी

    भारत के प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम का जिक्र मिलता है. मान्यता है कि सरस्वती नदी धरती के नीचे बहती है. यही वजह है कि इसे अदृश्य नदी भी कहा जाता है.

Credit: Pinterest

फिलीपींस की अंडरग्राउंड रिवर

    Puerto Princesa Underground River दुनिया की सबसे प्रसिद्ध भूमिगत नदियों में गिनी जाती है. यह नदी विशाल गुफाओं के भीतर बहती है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए दुनियाभर में मशहूर है.

Credit: Pinterest

रियो कैमू

    Rio Camuy को दुनिया की सबसे बड़ी भूमिगत नदियों में शामिल किया जाता है. यह चूना पत्थर की विशाल गुफाओं के बीच बहती है और यहां का नजारा बेहद अद्भुत दिखाई देता है.

Credit: Pinterest

क्रिस्टल जैसा साफ पानी

    Rio Secreto मेक्सिको की एक रहस्यमयी नदी है, जो लगभग 38 किलोमीटर लंबी गुफाओं के भीतर बहती है. इसका पानी इतना साफ है कि नीचे की चट्टानें भी आसानी से दिखाई देती हैं.

Credit: Pinterest

सांता फ़े नदी

    Santa Fe River पहले जमीन के ऊपर बहती थी फिर अचानक एक प्राकृतिक सुरंग में गायब होकर यह धरती के नीचे बहने लगी.

Credit: Pinterest

View More Web Stories