छात्रों के फेवरेट Khan Sir की कोचिंग क्यों रहती है चर्चा में? जानें फीस से लेकर कोर्स तक सबकुछ
क्यों चर्चा में है Khan Sir की Coaching?
पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और तोड़फोड़ की घटना सामने आई. घटना के बाद छात्रों ने प्रदर्शन भी किया और पुलिस जांच शुरू हुई.
Credit: Dream galaxy (pinterest)Khan Sir कौन हैं?
खान सर देश के सबसे लोकप्रिय शिक्षकों में गिने जाते हैं. उनका असली नाम फैसल खान बताया जाता है. वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के साथ-साथ अपने सरल पढ़ाने के अंदाज और करेंट अफेयर्स क्लास के लिए प्रसिद्ध हैं.
Credit: Dream galaxy (pinterest)Online और Offline दोनों बैच उपलब्ध
खान ग्लोबल स्टडीज के तहत छात्रों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की कोचिंग उपलब्ध है. पटना और प्रयागराज समेत कई केंद्रों पर ऑफलाइन बैच संचालित किए जाते हैं, जबकि देशभर के छात्र ऑनलाइन कक्षाओं से भी जुड़ते हैं.
Credit: Dream galaxy (pinterest)UPSC, BPSC और SSC की फीस
UPSC Foundation Batch (2028): ₹35,000
BPSC Foundation Batch: ₹20,000
SSC Foundation Batch: ₹7,999
Credit: Dream galaxy (pinterest)JEE और NEET की फीस
JEE Yearlong Batch: ₹34,999
NEET 11वीं Yearlong Batch: ₹34,999
Credit: Dream galaxy (pinterest)कम फीस को लेकर भी चर्चा में
फायरिंग की घटना के बाद खान सर ने दावा किया कि उनकी कम फीस और बेहतर रिजल्ट कुछ लोगों को खटक रहे हैं. उन्होंने कहा कि गरीब छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिकार है.
Credit: Dream galaxy (pinterest)हालिया विवाद और छात्रों का समर्थन
घटना के बाद बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग सेंटर के बाहर पहुंचे और समर्थन में प्रदर्शन किया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और मामले की पड़ताल जारी है.
Credit: Dream galaxy (pinterest) View More Web Stories