12 जून को OTT पर एक साथ रिलीज होंगी 5 बड़ी फिल्में और सीरीज
OTT पर एंटरटेनमेंट का महाधमाका
12 जून ओटीटी दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है. इस शुक्रवार 5 नई फिल्में और वेब सीरीज अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं, जो आपके वीकेंड को पूरी तरह मनोरंजन से भर देंगी.
Credit: pinterest1. राख
'मिर्जापुर' फेम अली फजल की क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज ‘राख’ लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो रही है. सस्पेंस और रोमांच से भरपूर यह सीरीज 12 जून को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
Credit: pinterest2. अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’
थिएटर में दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद अब ‘भूत बंगला’ ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. हॉरर और कॉमेडी का यह मिश्रण 12 जून को नेटफ्लिक्स पर देखने को मिल सकता है.
Credit: pinterest3. शिल्पा शेट्टी का नया शो ‘मां है ना’
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने नए कुकिंग शो ‘मां है ना’ के साथ दर्शकों के बीच आ रही हैं. इस शो में स्वाद, परिवार और मनोरंजन का खास तड़का देखने को मिलेगा. इसे 12 जून से ZEE5 पर देखा जा सकेगा.
Credit: x @ZEE5India4. ड्रिडम
मलयालम फिल्म ‘ड्रिडम’ अब थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज हो रही है. रहस्य और रोमांच से भरपूर यह क्राइम-थ्रिलर फिल्म 12 जून को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.
Credit: x @KUDALINGAM496715. सूर्या की ब्लॉकबस्टर ‘करुप्पू’
साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की सुपरहिट तमिल फिल्म ‘करुप्पू’ अब ओटीटी पर आने के लिए तैयार है. बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन के बाद यह एक्शन फिल्म 12 जून को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.
Credit: pinterest View More Web Stories