जून 2026 में रिलीज होंगी ये 9 बड़ी हिंदी फिल्में, जानें पूरी लिस्ट


2026/05/29 18:01:20 IST

जून में फिल्मों की बहार

    जून का महीना मूवी लवर्स के लिए खास रहने वाला है. इस महीने थिएटर में हिंदी समेत कई भाषाओं की बड़ी फिल्में रिलीज होंगी, जिनमें एक्शन, रोमांस, हॉरर और थ्रिलर का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलेगा.

Credit: AI Generated

राम चरण की पेड्डी

    पेड्डी एक तेलुगु भाषा की फिल्म है जो 4 जून को हिंदी भाषा में भी रिलीज होगी. इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा में राम चरण, जाह्नवी कपूर, विजय सेतुपति, दिव्येन्दु और शिव राजकुमार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म को बुची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है.

Credit: Pinterest/@postermanky

वरुण की रोमांटिक कॉमेडी

    है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर इस फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है.

Credit: Pinterest/@shabazsyed851

बॉबी देओल की बंदर

    बंदर एक डार्क क्राइम थ्रिलर फिल्म है, जिसे अनुराग कश्यप ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में बॉबी देओल, सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद नजर आएंगे.

Credit: Pinterest/@Novelty12345

12 जून का बड़ा क्लैश

    12 जून को एक साथ चार बड़ी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इनमें हॉंटेड थ्रीडी: ईकोज ऑफ द पास्ट, गवर्नर, मैं वापस आउंगा और भारत भाग्य विधाता शामिल हैं.

Credit: Instagram/@nehakarode_music

हॉरर और थ्रिलर का तड़का

    विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म हॉंटेड थ्रीडी: ईकोज ऑफ द पास्ट दर्शकों को डराने आ रही है. वहीं मनोज बाजपेयी स्टारर गवर्नर पीरियड थ्रिलर का रोमांच दिखाएगी.

Credit: Instagram/@sauravxx___

इम्तियाज की नई फिल्म

    इम्तियाज अली की मैं वापस आउंगा में दिलजीत दोसांझ, शारवरी वाघ, नसीरुद्दीन शाह और वेदांग रैना मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे.

Credit: Pinterest/@movieztrack

भारत भाग्य विधाता की सच्ची कहानी

    भारत भाग्य विधाता एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म बताई जा रही है. इसमें कंगना रनौत और गिरिजा ओक अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी.

Credit: Instagram/@kanganaranautpeak

कॉकटेल 2 का इंतजार

    कॉकटेल 2 19 जून को रिलीज होगी. शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन स्टारर इस फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है.

Credit: Instagram/@shahidkapoor

अक्षय की मल्टीस्टारर फिल्म

    वेलकम टू द जंगल जून को रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, तुषार कपूर, परेश रावल और राजपाल यादव नजर आने वाले हैं.

Credit: Pinterest/@Novelty12345

View More Web Stories