आमिर खान की जिंदगी की नई शुरुआत: कौन हैं गौरी स्प्रैट जिनके साथ 5 जुलाई को लेंगे सात फेरे?


2026/07/03 18:41:15 IST

25 साल पुराने रिश्ते को शादी का नाम देने जा रहे आमिर-गौरी

    बॉलीवुड के 'मिस्टर परफेक्शनिस्ट' आमिर खान अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रहे हैं। 5 जुलाई को वह अपनी पार्टनर गौरी स्प्रैट के साथ एक बेहद निजी और घरेलू समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगे।

Credit: Pinterest

शादी की खबर पर लगी मुहर

    आमिर खान ने खुद पपराजी और मीडिया के सामने अपनी शादी की तारीख का ऐलान कर दिया है। वह 5 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

Credit: Pinterest

शोर-शराबे से दूर, घर पर ही होगी शादी

    किसी बड़े वेन्यू या आलीशान होटल के बजाय यह शादी आमिर खान के बांद्रा, मुंबई स्थित घर पर ही होगी। आमिर ने इसे पूरी तरह 'घरेलू' रखने का फैसला किया है।

Credit: Pinterest

कोई ग्रैंड रिसेप्शन नहीं

    चर्चा है कि इस शादी में किसी भी तरह का भव्य सेलिब्रेशन या बॉलीवुड के लिए बड़ा रिसेप्शन नहीं रखा जाएगा। सब कुछ बेहद सिंपल और निजी होगा।

Credit: Pinterest

मेहमानों की लिस्ट है बहुत छोटी

    शादी में सिर्फ 100 से 150 बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे। इसमें दोनों तरफ के परिवारवाले और आमिर के कुछ गिने-चुने खास दोस्त ही बुलाए गए हैं।

Credit: Pinterest

बच्चों का मिलेगा पूरा साथ और प्यार

    इस शादी की सबसे खूबसूरत बात यह है कि आमिर और गौरी दोनों के ही बच्चे इस समारोह का हिस्सा बनेंगे और नई शुरुआत में अपने माता-पिता के साथ खड़े होंगे।

Credit: Pinterest

कौन हैं गौरी स्प्रैट?

    गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं और लंबे समय से वेलनेस इंडस्ट्री से जुड़ी रही हैं। आमिर और वह पिछले काफी समय से एक-दूसरे के साथ हैं।

Credit: Pinterest

25 साल पुरानी दोस्ती, जो बनी हमसफर

    आमिर ने बताया था कि वे दोनों एक-दूसरे को करीब 25 सालों से जानते हैं। पहले वे दोस्त थे और धीरे-धीरे यह रिश्ता बेहद खूबसूरत और गहरे जुड़ाव में बदल गया।

Credit: Pinterest

आमिर बोले- 'अब जाकर पूरा हुआ हूँ'

    अपनी खुशी जाहिर करते हुए आमिर ने कहा कि गौरी के आने से उनकी जिंदगी में बहुत सुकून है। उन्होंने फैंस से अपने इस नए सफर के लिए दुआएं और आशीर्वाद मांगा है।

Credit: Pinterest

View More Web Stories