कास्टिंग काउच के बाद कुमकुम भाग्य की इस एक्ट्रेस ने छोड़ा बॉलीवुड का सपना


2026/06/04 19:46:44 IST

शिखा सिंह का बड़ा खुलासा

    टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस शिखा सिंह ने हाल ही में खुलासा किया कि वह अपने करियर के शुरुआती दौर में कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं. उन्होंने बताया कि यह घटना उनके लिए बेहद परेशान करने वाली थी.

Credit: Instagram: @shikhasingh

फिल्म ऑडिशन में हुई घटना

    शिखा ने बताया कि वह एक फिल्म के ऑडिशन के लिए गई थी और वहां प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मौजूद था. बातचीत के दौरान वह धीरे-धीरे उनके करीब आने लगा, जिससे उन्हें अनकंफर्टेबल महसूस हुआ.

Credit: Instagram: @shikhasingh

अचानक थाई पर रखा हाथ

    एक्ट्रेस के मुताबिक, बातचीत के बीच उस शख्स ने उनकी थाई पर हाथ रख दिया. इसके बाद उसने कहा कि वह हीरोइन मटेरियल हैं और उन्हें बड़े मौके मिल सकते हैं.

Credit: Instagram: @shikhasingh

शिखा ने तुरंत किया विरोध

    शिखा ने बिना देर किए उसका हाथ हटा दिया और खड़ी हो गई, जब उस व्यक्ति ने कारण पूछा तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह इस तरह की हरकत बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगी.

Credit: Pinterest

इंडस्ट्री के व्यक्ति को बताई पूरी बात

    घटना के बाद शिखा ने उस व्यक्ति को भी जानकारी दी जिसने उन्हें ऑडिशन के लिए भेजा था. उन्होंने कहा कि आगे से किसी भी लड़की को ऐसे लोगों के पास न भेजा जाए.

Credit: Pinterest

फिल्मों से बनाई दूरी

    शिखा सिंह ने बताया कि इस घटना का उन पर इसका गहरा असर पड़ा था. इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करने का विचार छोड़ दिया और अपना पूरा ध्यान टीवी इंडस्ट्री पर लगा दिया.

Credit: Pinterest

View More Web Stories