तेज बुखार में भी डांस करते रहे अक्षय कुमार, अक्षरा सिंह ने सुनाया 'Welcome To The Jungle' का किस्सा


2026/05/26 15:41:56 IST

बॉलीवुड में अक्षरा सिंह की एंट्री

    भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं. वो फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी.

Credit: X @SFilmyOfficial0

रिलीज हुआ 'घिस घिस घिस' गाना

    फिल्म का नया गाना 'घिस घिस घिस' रिलीज हो चुका है, जिसमें अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार की जबरदस्त केमिस्ट्री और डांस देखने को मिला.

Credit: X @SFilmyOfficial0

अक्षय संग काम करना था सपना

    अक्षरा सिंह ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलेगा. उन्होंने इसे सपने के सच होने जैसा बताया.

Credit: X @SFilmyOfficial0

भोजपुरी भाषा पर गर्व

    अक्षरा ने कहा कि इतने बड़े मंच पर भोजपुरी भाषा और संस्कृति को पेश करना उनके लिए गर्व की बात है.

Credit: X @SFilmyOfficial0

तेज बुखार में भी शूटिंग

    एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि गाने की शूटिंग के बाद अक्षय कुमार को तेज बुखार था, लेकिन कैमरा ऑन होते ही उनकी एनर्जी देखने लायक थी.

Credit: X @SFilmyOfficial0

भोजपुरी सीखने में दिखाई दिलचस्पी

    अक्षरा ने बताया कि अक्षय कुमार भोजपुरी लाइन का मतलब और उच्चारण समझने में काफी दिलचस्पी दिखा रहे थे.

Credit: @akshaykumar

गणेश आचार्य ने बढ़ाया हौसला

    कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ काम करने को लेकर भी अक्षरा काफी उत्साहित दिखीं. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दौरान उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला.

Credit: The Personage

View More Web Stories