42 साल पुराना दुपट्टा पहन दुल्हन बनीं अंशुला कपूर, मां की याद में छलक पड़े जज्बात

42 साल पुराना दुपट्टा पहन दुल्हन बनीं अंशुला कपूर, मां की याद में छलक पड़े जज्बात

Sonee Srivastav

Sonee Srivastav

42 साल पुराना दुपट्टा

42 साल पुराना दुपट्टा

अंशुला कपूर ने अपनी शादी में 42 साल पुराना सोने की जरी और टिश्यू वर्क वाला दुपट्टा ओढ़ा. यह उनकी दिवंगत मां मोना शौरी कपूर का था, जिसे उन्होंने हमेशा अपनी शादी के लिए संजोकर रखा था.

Credit: instagram/@anshulakapoor

मां की यादें बनी शादी का हिस्सा

मां की यादें बनी शादी का हिस्सा

अंशुला ने बताया कि दुल्हन बनने के दिन वह अपनी मां की कोई निशानी अपने साथ रखना चाहती थीं. इसलिए पूरे ब्राइडल लुक की थीम इसी खास दुपट्टे को ध्यान में रखकर तैयार की गई.

Credit: instagram/@anshulakapoor

तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया लहंगा

तरुण तहिलियानी ने डिजाइन किया लहंगा

अंशुला का खूबसूरत ब्राइडल लहंगा मशहूर डिजाइनर तरुण तहिलियानी ने तैयार किया. उन्होंने दुपट्टे की विरासत और अंशुला की पसंद को ध्यान में रखते हुए पूरा लुक डिजाइन किया.

Credit: instagram/@anshulakapoor

भारतीय परंपराओं की दिखी झलक

भारतीय परंपराओं की दिखी झलक

ब्राइडल आउटफिट में बारीक जरी कढ़ाई, बांधनी घरचोला दुपट्टा और पंजाबी संस्कृति को दर्शाने वाली फुलकारी बॉर्डर शामिल की गई. इस लुक में भारत की अलग-अलग हस्तकलाओं का खूबसूरत मेल देखने को मिला.

Credit: instagram/@anshulakapoor

ज्वेलरी और स्टाइलिंग ने बढ़ाई खूबसूरती

ज्वेलरी और स्टाइलिंग ने बढ़ाई खूबसूरती

अंशुला की ज्वेलरी रानीवाला 1881 ने डिजाइन की, जबकि कलीरे मृणालिनी चंद्रा ने तैयार किए. उनके पूरे ब्राइडल लुक की स्टाइलिंग मोहित राय और रुचि कृष्णा ने संभाली.

Credit: instagram/@anshulakapoor

इमोशनल पोस्ट ने जीता दिल

इमोशनल पोस्ट ने जीता दिल

शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए अंशुला ने लिखा कि यह दुपट्टा उनके लिए सिर्फ एक कपड़ा नहीं, बल्कि मां के प्यार और यादों की सबसे बड़ी निशानी है. उनका यह भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है.

Credit: instagram/@anshulakapoor

42 साल पुराना दुपट्टा पहन दुल्हन बनीं अंशुला कपूर, मां की याद में छलक पड़े जज्बात

42 साल पुराना दुपट्टा पहन दुल्हन बनीं अंशुला कपूर, मां की याद में छलक पड़े जज्बात