रणवीर से सलमान तक, इन सितारों ने आखिरी वक्त पर छोड़ी फिल्में


2026/05/27 15:25:12 IST

रणवीर का अचानक बैकआउट

    रणवीर सिंह के Don 3 छोड़ने से मेकर्स को बड़ा नुकसान हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस को करोड़ों रुपये का झटका लगा है.

Credit: pinterest/@Pixel_Sync

ऋतिक ने छोड़ी शुद्धि

    ऋतिक रोशन और करीना कपूर फिल्म शुद्धि के लिए साइन किए गए थे. प्री-प्रोडक्शन आगे बढ़ने के बाद ऋतिक ने निजी कारणों से फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में चला गया.

Credit: pinterest/@klairewander

प्रियंका ने किया इनकार

    प्रियंका चोपड़ा ने भारत से अचानक बाहर होकर सभी को चौंका दिया था. सलमान खान के साथ फिल्म की घोषणा हो चुकी थी, जिसके बाद उनका फैसला काफी विवादों में रहा.

Credit: pinterest/@britneysfan

सुशांत ने छोड़ी फिल्म

    सुशांत सिंह राजपूत फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में मुख्य भूमिका निभाने वाले थे. पोस्टर शूट की तैयारी तक हो चुकी थी, लेकिन उन्होंने राब्ता के चलते यह फिल्म छोड़ दी.

Credit: pinterest/@HelloMoonlight_

अभिषेक ने बदला फैसला

    अभिषेक बच्चन ने पलटन की शूटिंग शुरू होने से सिर्फ 24 घंटे पहले फिल्म छोड़ दी थी. पूरी टीम लद्दाख रवाना होने वाली थी, जिससे मेकर्स को बड़ा झटका लगा.

Credit: pinterest/@pejotadaza

करीना ने छोड़ी डेब्यू

    करीना कपूर ने कुछ दिनों की शूटिंग के बाद कहो ना प्यार है छोड़ दी थी. उनकी मां को लगा कि फिल्म का पूरा फोकस ऋतिक रोशन के लॉन्च पर है.

Credit: pinterest/@ght2haty

सलमान-भंसाली में मतभेद

    सलमान खान और संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाअल्लाह काफी चर्चा में थी. लेकिन स्क्रिप्ट और क्लाइमेक्स को लेकर मतभेद होने के बाद सलमान ने फिल्म छोड़ दी.

Credit: pinterest/@Beingshs

ऐश्वर्या ने छोड़ी हीरोइन

    ऐश्वर्या राय फिल्म हीरोइन में काम करने वाली थीं. लेकिन प्रेग्नेंसी और अन्य कारणों की वजह से उन्होंने आखिरी समय पर फिल्म छोड़ दी, जिसके बाद ऐश्वर्या राय को कास्ट किया गया.

Credit: pinterest/@pnthrishal

View More Web Stories