5 लग्जरी कार, आधा किलो सोना और करोड़ों की प्रॉपर्टी! जानिए कितने अमीर हैं पवन सिंह
BJP उम्मीदवार बने पवन सिंह
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बिहार विधान परिषद चुनाव में BJP उम्मीदवार के तौर पर नामांकन दाखिल किया है. नामांकन के साथ उनकी संपत्ति का खुलासा भी चर्चा में आ गया है.
Credit: x @PawanSingh90920 करोड़ के मालिक हैं पवन सिंह
शपथ पत्र के अनुसार पवन सिंह के पास करीब 19.44 करोड़ रुपए की कुल संपत्ति है. दो साल पहले उनकी संपत्ति 16.74 करोड़ थी, यानी अब इसमें करोड़ों की बढ़ोतरी हुई है.
Credit: pinterestआधा किलो सोना और चांदी
पवन सिंह के पास करीब 500 ग्राम सोने के गहने हैं, जिनकी कीमत लगभग 70 लाख रुपए बताई गई है. इसके अलावा उनके पास 1 किलो चांदी के गहने भी हैं.
Credit: pinterestकरोड़ों की जमीन
आरा में पवन सिंह के नाम 99 डिसमिल जमीन दर्ज है. इसके अलावा उनके पास कई करोड़ की व्यावसायिक संपत्ति और करीब 7.73 करोड़ रुपए कीमत का घर भी है.
Credit: pinterest5 लग्जरी कारों के मालिक
पवन सिंह के कार कलेक्शन में टोयोटा लैंड क्रूजर, फॉर्च्यूनर, थार और स्कॉर्पियो जैसी महंगी गाड़ियां शामिल हैं. इन सभी वाहनों की कुल कीमत करीब 3.82 करोड़ रुपए बताई जा रही है.
Credit: pinterestपत्नी ज्योति सिंह
नामांकन पत्र में पवन सिंह ने पत्नी के कॉलम में ज्योति सिंह का नाम तो लिखा, लेकिन उनसे जुड़ी बाकी जानकारी में ‘पता नहीं’ लिखा है. दोनों के बीच मामला फिलहाल कोर्ट में चल रहा है.
Credit: pinterest View More Web Stories