'हर चीज याद रखी जाएगी' NEET विवाद पर बॉलीवुड ने उठाई आवाज, जानें किसने क्या कहा?


2026/07/23 19:42:38 IST

बॉलीवुड ने तोड़ी चुप्पी

    NEET-UG पेपर लीक और छात्रों के आंदोलन पर अब बॉलीवुड भी खुलकर सामने आ गया है. इस बीच कई बड़े सितारों ने छात्रों का समर्थन किया, निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था की मांग उठाई और हिंसा पर चिंता जताई.

Credit: Instagram/ @sagaranoop_

सलमान खान

    सलमान खान ने कहा कि पेपर लीक बेहद गंभीर मुद्दा है और छात्रों की मेहनत के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए. उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन का समर्थन किया, हिंसा पर दुख जताया और अपील की कि इस मुद्दे का राजनीतिकरण न किया जाए.

Credit: Pinterest

करीना कपूर खान

    करीना कपूर ने कहा कि शिक्षा तभी मायने रखती है, जब छात्र उस पर भरोसा कर सकें. उन्होंने कहा कि मेहनत और योग्यता का सम्मान होना चाहिए और हर बच्चे को निष्पक्ष अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने लोगों से छात्रों के साथ खड़े होने की अपील भी की.

Credit: Pinterest

सोनाक्षी सिन्हा और इब्राहिम अली खान

    सोनाक्षी सिन्हा ने छात्रों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि हाल की घटनाओं ने देश को झकझोर दिया है. वहीं इब्राहिम अली खान ने लिखा कि किसी भी छात्र को अपनी शिक्षा के लिए डर या असुरक्षा महसूस नहीं करनी चाहिए और सभी की बात शांति से सुनी जानी चाहिए.

Credit: Pinterest

शबाना आज़मी और नसीरुद्दीन शाह

    शबाना आज़मी खुद जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों के साथ खड़ी नजर आईं. वहीं नसीरुद्दीन शाह ने पुलिस कार्रवाई पर चिंता जताते हुए कहा कि छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार लोकतंत्र के लिए सही संकेत नहीं है और उनकी आवाज़ सुनी जानी चाहिए.

Credit: Pinterest

अदिति राव हैदरी और अनन्या पांडे

    अदिति राव हैदरी ने कहा कि राजनीतिक विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन छात्रों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। वहीं अनन्या पांडे ने Gen Z की तारीफ करते हुए लिखा कि यह पीढ़ी शॉर्टकट नहीं, बल्कि निष्पक्षता और ईमानदार व्यवस्था की मांग कर रही है.

Credit: Pinterest

प्रीति जिंटा

    प्रीति जिंटा ने उम्मीद जताई कि सरकार छात्रों और आंदोलन का नेतृत्व कर रहे लोगों से गंभीर बातचीत करेगी. उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की इस लड़ाई में वह छात्रों के साथ खड़ी हैं.

Credit: Pinterest

अरिजीत सिंह 'हर चीज़ याद रखी जाएगी'

    अरिजीत सिंह ने कहा कि वह न CJP का समर्थन करते हैं और न ही हिंसा का. उन्होंने माना कि अगर छात्रों और आम लोगों के साथ मारपीट हुई है, तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. इसके साथ ही उन्होंने लिखा, "हर चीज़ याद रखी जाएगी", यानी आज जो कुछ भी हो रहा है, उसे लोग और इतिहास दोनों याद रखेंगे.

Credit: Pinterest

View More Web Stories