कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय का जलवा, नीले गाउन में लूटी महफिल
कान्स में शानदार वापसी
ऐश्वर्या राय ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में दमदार वापसी की. अभिनेत्री अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ फ्रेंच रिवेरा पहुंचीं, जहां एयरपोर्ट पर मां-बेटी की स्टाइलिश ट्विनिंग ने सभी का ध्यान खींचा.
Credit: insta/@lorealparisब्लू गाउन ने लूटी महफिल
कान्स पहुंचने के बाद ऐश्वर्या नीले रंग के बेहद ग्लैमरस गाउन में नजर आईं. चमकदार सीक्वेंस वर्क और मेटैलिक डिजाइन वाला यह आउटफिट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
Credit: insta/@amitaggarwalofficialशाही और फ्यूचरिस्टिक लुक
गाउन में डीप प्लंजिंग नेकलाइन और पंखों जैसी शोल्डर डिटेल्स थीं, जिसने उनके लुक को शाही और फ्यूचरिस्टिक टच दिया. मरमेड सिल्हूट और लंबे ड्रेप्स ने उनकी एंट्री को और शानदार बना दिया.
Credit: insta/@amitaggarwalofficialडायमंड ज्वेलरी का जलवा
ऐश्वर्या ने अपने लुक को बोल्ड डायमंड चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स से पूरा किया. सॉफ्ट ग्लोइंग मेकअप, न्यूड लिपस्टिक और वेवी हेयरस्टाइल ने उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बना दिया.
Credit: insta/@amitaggarwalofficialसोशल मीडिया पर दीवानगी
जैसे ही ऐश्वर्या की तस्वीरें और वीडियो सामने आए, सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर तारीफ शुरू कर दी. कई लोगों ने इसे उनका एक और यादगार कान्स मोमेंट बताया.
Credit: insta/@lorealparisअफवाहों पर लगा विराम
इस साल कान्स में ऐश्वर्या की गैरमौजूदगी की अफवाहें चल रही थीं, क्योंकि शुरुआती कैंपेन पोस्टर्स में उनका नाम नहीं था. बाद में L'Oréal Paris ने उन्हें “लिविंग लीजेंड” बताकर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया.
Credit: insta/@lorealparis View More Web Stories