Diana Penty को रेड गाउन में थाई-हाई स्लिट देख फैंस हुए दीवाने, देखें एक्ट्रेस का Cannes लुक


2026/05/18 19:37:23 IST

डायना पेंटी का बोल्ड अवतार

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में डायना पेंटी ने फैशन जगत में धूम मचा दी है. अमित अग्रवाल के डिजाइन किए गए रेड गाउन में डायना बेहद दमदार और कॉन्फिडेंट नजर आईं. स्मोकी आई मेकअप और स्क्यूजी हेयरस्टाइल ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया.

Credit: dianapenty

अमित अग्रवाल का रेड गाउन

    डायना पेंटी ने कान्स में अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किए गए शानदार रेड गाउन को चुना. गाउन में डीप नेकलाइन और बॉडी-हगिंग सिल्हूट था जो उनकी फिगर को परफेक्टली हाइलाइट कर रहा था. पूरे गाउन पर टेक्सचर्ड डिटेलिंग ने इसे यूनिक और हाई-फैशन लुक दिया.

Credit: dianapenty

थाई-हाई स्लिट का स्टेटमेंट

    डायना के रेड गाउन की सबसे खास बात थी उसका थाई-हाई स्लिट. यह स्लिट न सिर्फ लुक को सेक्सी और बोल्ड बनाता था बल्कि चलने में भी एलिगेंस और ग्रेस जोड़ता था. गाउन का सिल्हूट और स्लिट का कॉम्बिनेशन ने पूरे आउटफिट को एक पावरफुल स्टेटमेंट पीस बना दिया.

Credit: dianapenty

हेयरस्टाइल और मेकअप का परफेक्ट बैलेंस

    डायना पेंटी ने गाउन के ट्रेंडी फ्यूचरिस्टिक वाइब को मैच करते हुए साइड पार्टिंग के साथ वेट-लुक हेयरस्टाइल चुना. यह हेयरस्टाइल बेहद स्लीक और मॉडर्न था. उनके स्मोकी आई मेकअप ने आंखों को गहराई दी जबकि न्यूड लिप्स और सॉफ्टली स्कल्प्टेड ग्लैम ने पूरे लुक को बैलेंस किया.

Credit: dianapenty

डायमंड एक्सेसरीज का कमाल

    इस शानदार रेड गाउन को और निखारने के लिए डायना ने डायमंड ज्वेलरी चुनी. चमकदार डायमंड एक्सेसरीज़ ने उनके लुक को रॉयल और ग्लैमरस टच दिया. गाउन की बोल्डनेस और ज्वेलरी की सूक्ष्म चमक का बैलेंस बेहद खूबसूरत था.

Credit: dianapenty

कांस में डायना का ओवरऑल इम्पैक्ट

    कान्स फिल्म फेस्टिवल में डायना पेंटी का यह लुक भारतीय सिनेमा और फैशन का शानदार प्रतिनिधित्व कर रहा है. बोल्ड कलर, मॉडर्न सिल्हूट, परफेक्ट मेकअप और एक्सेसरीज़ के साथ उन्होंने एक यादगार फेशन मोमेंट क्रिएट किया.

Credit: dianapenty

View More Web Stories