100 कैरेट हीरों में सजी अनन्या पांडे, दुल्हन बनकर लूट ली पूरी महफिल! देखें फोटोस


2026/07/18 16:20:31 IST

शोस्टॉपर बनीं अनन्या पांडे

    मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता के ब्राइडल शो में अनन्या पांडे शोस्टॉपर बनीं. उनके मॉडर्न ब्राइडल लुक ने रैंप पर हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

Credit: insta/ @ananyapanday

आइवरी लहंगे ने जीता दिल

    अनन्या ने हाथीदांत (आइवरी) रंग का बेहद खूबसूरत ब्राइडल लहंगा पहना. इस लहंगे पर हजारों हाथ से तैयार की गई कैमेलिया फूलों की पंखुड़ियां, मोती और क्रिस्टल की बारीक कारीगरी की गई थी.

Credit: insta/ @ananyapanday

यूनिक ब्राइडल स्टाइल

    पारंपरिक चोली की जगह उन्होंने स्टाइलिश स्वीटहार्ट नेक ब्रालेट पहनी, जिसे मोती और क्रिस्टल की खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी से सजाया गया था. इस लुक ने ब्राइडल फैशन को नया अंदाज दिया.

Credit: insta/ @ananyapanday

फ्लोर-स्वीपिंग वेल बनी आकर्षण

    अनन्या का लंबा फ्लोर-स्वीपिंग वेल पूरे लुक की सबसे खास बात रहा. रैंप पर चलते समय यह घूंघट पीछे लहराता हुआ बेहद रॉयल और ड्रीमी एहसास दे रहा था.

Credit: insta/ @ananyapanday

100 कैरेट हीरों की शाही चमक

    उन्होंने भारी ज्वेलरी की बजाय 100 कैरेट से ज्यादा हीरों से जड़ा शानदार हेडपीस, डायमंड रिंग्स और पारंपरिक नथ पहनी. इन आभूषणों ने उनके ब्राइडल लुक को शाही अंदाज दिया.

Credit: insta/ @ananyapanday

सटल मेकअप ने बढ़ाई खूबसूरती

    ग्लोइंग स्किन, सॉफ्ट आई मेकअप, हल्के गुलाबी गाल और न्यूड लिप्स के साथ अनन्या ने अपने लुक को बेहद एलिगेंट रखा. खुले वेवी बालों ने उनके मॉडर्न ब्राइडल अवतार को और भी आकर्षक बना दिया.

Credit: insta/ @ananyapanday

View More Web Stories