'मुझे MrsBeast मिल गईं', प्राइवेट आइलैंड पर हुई MrBeast की ग्रैंड वेडिंग, एक हफ्ते तक चला जश्न
मिस्टरबीस्ट ने रचाई शादी
यूट्यूब स्टार जिमी डोनाल्डसन, जिन्हें दुनिया मिस्टरबीस्ट के नाम से जानती है, ने अपनी लंबे समय की गर्लफ्रेंड थिया बूसेन से शादी कर ली है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “मुझे मिसेज बीस्ट मिल गईं.” जिमी ने इस दिन को अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन दिन बताया.
Credit: Insta/@mrbeastप्राइवेट आइलैंड पर समारोह
मिस्टरबीस्ट और थिया बूसेन ने रिचर्ड ब्रैनसन के नेकर आइलैंड पर एक निजी समारोह में शादी की. इस खास शादी में दोनों के करीब 70 दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल हुए. शादी का जश्न 14 जुलाई से शुरू होकर पूरे एक सप्ताह तक चला.
Credit: Insta/@mrbeastखूबसूरत दिखा कपल
शादी के खास मौके पर थिया बूसेन ने निकोल + फेलिशिया कॉउचर का खूबसूरत सफेद गाउन पहना था. वहीं, मिस्टरबीस्ट राल्फ लॉरेन के शानदार टक्सिडो में नजर आए. दुल्हन के बालों और मेकअप को भी खास एक्सपर्ट्स ने तैयार किया था.
Credit: Insta/@mrbeast2022 में हुई पहली मुलाकात
जिमी डोनाल्डसन और थिया बूसेन की पहली मुलाकात साल 2022 में हुई थी, जब मिस्टरबीस्ट दक्षिण अफ्रीका गए थे. थिया ने बताया कि वह जिमी की सादगी और बुद्धिमत्ता से काफी प्रभावित हुई थीं और उन्हें देखकर उनका यूट्यूबर्स को लेकर नजरिया भी बदल गया.
Credit: Insta/@mrbeastडीएम से शुरू हुई कहानी
पहली मुलाकात के बाद दोनों लगातार संपर्क में रहे. बाद में मिस्टरबीस्ट ने थिया को X पर डायरेक्ट मैसेज भेजा, जिसके बाद उनकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी. अप्रैल 2022 में कपल पहली बार किड्स चॉइस अवॉर्ड्स में सार्वजनिक रूप से साथ नजर आया.
Credit: Insta/@mrbeastथिया बनीं थिया डोनाल्डसन
शादी के बाद थिया बूसेन ने अपना नाम बदलकर थिया डोनाल्डसन कर लिया है. वह दक्षिण अफ्रीका की मशहूर यूट्यूबर और ट्विच स्ट्रीमर हैं. इसके अलावा उनके पास कानून और मनोविज्ञान में दो डिग्रियां भी हैं और वह मिस्टरबीस्ट के कुछ वीडियो में नजर आ चुकी हैं.
Credit: Insta/@mrbeastखास रहा पहला डांस
शादी समारोह के दौरान मेहमानों ने नेकर आइलैंड पर काइटसर्फिंग और स्नॉर्कलिंग जैसी कई गतिविधियों का आनंद लिया. शादी की रस्मों के बाद नवविवाहित कपल ने लेडी गागा और ब्रूनो मार्स के गाने “डाई विद अ स्माइल” पर अपना पहला डांस किया.
Credit: Insta/@mrbeast View More Web Stories