'मुझे लगा मैं मर जाऊंगी'... पहले पीरियड्स का अनुभव सुन भावुक हुईं जैस्मिन
पीरियड्स पर बड़ा खुलासा
सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने एक पॉडकास्ट में अपने पहले पीरियड्स का अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि बचपन में उन्हें पीरियड्स के बारे में सही जानकारी नहीं दी गई थी, जिसकी वजह से वह पहली बार इस बदलाव से बेहद डर गई थीं.
Credit: Instagram/@jasminesandlasलगा कैंसर हो गया
जैस्मिन ने बताया कि जब उन्हें पहली बार पीरियड्स हुए, तब वह न्यू जर्सी में थीं. उन्होंने कहा कि, "सही तरीके से समझाया नहीं गया था, इसलिए शुरुआत में मुझे लगा कि शायद मुझे कैंसर हो गया है और मैं मर रही हूं. मुझे लगा कि मैं मम्मी को कैसे बताऊं उन्हें कैसा लगेगा."
Credit: Instagram/@jasminesandlas मां से कहने में डर
सिंगर ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि अपनी मां को इस बारे में कैसे बताएं. वह इतनी घबरा गई थीं कि उन्हें लगा यह कोई बहुत बड़ी समस्या है, जबकि बाद में पता चला कि यह एक सामान्य शारीरिक प्रक्रिया है.
Credit: Instagram/@jasminesandlasबच्चों को दें जानकारी
जैस्मिन का मानना है कि सबसे बड़ी परेशानी तब होती है, जब बच्चियों को पहले से पीरियड्स के बारे में नहीं बताया जाता. उन्होंने कहा कि यह एक सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है, इसलिए माता-पिता को बच्चों से इस विषय पर खुलकर बात करनी चाहिए.
Credit: Instagram/@jasminesandlasफैंस ने किया सपोर्ट
जैस्मिन की बात सुनने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी बात से सहमति जताई. लोगों ने कहा कि बच्चों को समय रहते पीरियड्स की सही जानकारी मिलनी चाहिए, ताकि वे पहली बार इस अनुभव से डरें नहीं.
Credit: Instagram/@jasminesandlasमंगेतर संग चर्चा में
हाल ही में जैस्मिन सैंडलस अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहीं. दिल्ली कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को मंच पर सबसे मिलवाया और अंगूठी पहनाकर अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से सेलिब्रेट किया.
Credit: Instagram/@jasminesandlas View More Web Stories