गुजरती लुक में छाई कंगना रनौत, फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' को लेकर बढ़ा एक्ससाइटमेंट
कंगना का गुजराती अवतार
'भारत भाग्य विधाता' की रिलीज से पहले कंगना रनौत का नया फोटोशूट सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. गुजराती स्टाइल साड़ी में उनका अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है.
Credit: Instagram: @kanganaranautआज सिनेमाघरों में हुई रिलीज
कंगना रनौत की मच वाइटेड फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्ससाइटमेंट देखने को मिल रहा है.
Credit: Instagram: @kanganaranautजोधपुर में हुआ ग्रैंड प्रीमियर
फिल्म की रिलीज से पहले कंगना जोधपुर पहुंचीं. यहां उन्होंने उम्मेद भवन पैलेस का दौरा किया और मेहरानगढ़ किले स्थित मां चामुंडा मंदिर में दर्शन किए.
Credit: Instagram: @kanganaranautदेश के लिए की प्रार्थना
जोधपुर प्रवास के दौरान कंगना ने गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की और देश की सुख-समृद्धि के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.
Credit: Instagram: @kanganaranautरेड साड़ी में बिखेरा जलवा
कंगना ने लाल और सफेद प्रिंटेड साड़ी को गुजराती अंदाज में ड्रेप किया है. वहीं चोकर नेकलेस, झुमकों और पारंपरिक स्टाइल ने उनके लुक को खास बना दिया.
Credit: Instagram: @kanganaranautफैंस ने की जमकर तारीफ
गजरे से सजे बाल और एलीगेंट लुक में कंगना बेहद खूबसूरत नजर आईं. उनकी तस्वीरों पर फैंस लगातार प्यार बरसा रहे हैं और कमेंट्स में तारीफों के पुल बांध रहे हैं.
Credit: Instagram: @kanganaranaut View More Web Stories