42 की उम्र में मां बनने जा रहीं करिश्मा तन्ना, ट्रेडिशनल गोदभराई की तस्वीरें हुईं वायरल


2026/05/23 16:10:44 IST

42 की उम्र में मां बनेंगी करिश्मा

    टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 42 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनका बेबी अगस्त 2026 में आने वाला है.

2022 में हुई थी वरुण बंगेरा संग शादी

    करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा ने फरवरी 2022 में शादी की थी. शादी के चार साल बाद अब यह कपल पैरेंटहुड की नई जर्नी शुरू करने जा रहा है.

क्लबिंग नहीं, ट्रेडिशनल गोदभराई चुनी

    जहां अक्सर सेलिब्रिटीज बेबी शॉवर में पार्टी और क्लबिंग करते नजर आते हैं, वहीं करिश्मा और वरुण ने बेहद पारंपरिक तरीके से गोदभराई समारोह रखा. कपल ने घर पर धार्मिक माहौल में सेलिब्रेशन किया.

भजन और भक्ति में डूबा दिखा कपल

    गोदभराई समारोह में कीर्तन और भजनों का आयोजन किया गया. करिश्मा ने पति के साथ महादेव के जयकारे लगाए और भक्ति में डूबकर डांस करती भी नजर आईं.

साड़ी और टेंपल जूलरी में दिखीं बेहद खूबसूरत

    फंक्शन में करिश्मा ने लाइट पिंक सिल्क साड़ी पहनी थी. टेंपल जूलरी, सोने के कंगन और हाथों में मेहंदी के साथ उनका ट्रेडिशनल लुक लोगों को काफी पसंद आया.

दक्षिण भारतीय स्टाइल में हुई गोदभराई

    एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी गोदभराई दक्षिण भारतीय और तुलु परंपराओं के अनुसार हुई. पूजा, मंत्र, फूल और रस्मों से सजा यह समारोह उनके लिए बेहद खास और भावुक रहा.

इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा दिल छू लेने वाला कैप्शन

    करिश्मा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हमारी पहली दक्षिण भारतीय शैली की गोद भराई से मिले प्यार, आशीर्वाद और भावनाओं में अभी भी डूबी हुई हूं… पूरा दिन हम दोनों और हमारे नन्हे बच्चे के लिए बेहद पवित्र, भावुक और विशेष था.'

View More Web Stories