शिवांगी जोशी के अफेयर को लेकर शिल्पा शिंदे का चौंकाने वाला दावा


2026/07/15 16:15:31 IST

Lock Upp 2 में विवाद

    Lock Upp 2 के घर में शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा की बातचीत ने नया विवाद खड़ा कर दिया. बातचीत के दौरान शिल्पा ने सह-प्रतियोगी शिवांगी जोशी को लेकर कई दावे किए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस मुद्दे की चर्चा तेज हो गई.

Credit: Insta/@shilpa_shinde_official

टकराव की आशंका

    शिल्पा शिंदे ने बातचीत में दावा किया कि उन्हें लगता है कि जल्द ही उनका और शिवांगी जोशी का टकराव हो सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि सामने तारीफ करने के बावजूद शिवांगी उन्हें पसंद नहीं करतीं और उनके प्रति नाराजगी रखती हैं.

Credit: Insta/@shilpa_shinde_official

निजी जीवन पर दावे

    बातचीत के दौरान शिल्पा ने शिवांगी जोशी के निजी जीवन को लेकर भी कई व्यक्तिगत आरोप लगाए. शिल्पा ने दावा किया कि शिवांगी जोशी अपने शो के सह-कलाकारों के साथ संबंधों में थीं. इसके साथ ही शिल्पा ने शिवांगी और कुशाल टंडन के अफेयर की भी बात कही.

Credit: Insta/@shivangijoshi18

कुशाल टंडन के साथ अफेयर का दावा!

    शिल्पा ने कहा कि, 'इतने शोज किए अब तक और जिस शो में गई है, उस शो में उसके लड़के के साथ अफेयर रहा है. अभी कुशाल टंडन उसे बड़ा है उम्र के हिसाब से देखो तो, उसके साथ भी तो अफेयर था उसका.'

Credit: Insta/@shivangijoshi18

बेचारा होने की एक्टिंग!

    शिल्पा ने शिवांगी को लेकर आगे कहा कि, 'उसके बाद आप ये एक्टिंग करते हो. क्या हम इतने बेचारे हैं? जब बातचीत फिजिकल रिलेशनशिप में बदल जाती है, तो आप मासूम बनने की एक्टिंग करते हैं.'

Credit: Insta/@shilpa_shinde_official

अब सबकी नजर शिवांगी पर

    शिवांगी जोशी ने अभी तक शिल्पा शिंदे के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है. ऐसे में दर्शकों को उम्मीद है कि शो के आने वाले एपिसोड्स में वह इस विवाद पर अपनी बात रखेंगी या दोनों के बीच सीधा सामना देखने को मिलेगा.

Credit: Insta/@shivangijoshi18

View More Web Stories