नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते आएगा मनोरंजन का तूफान, रिलीज होंगी ये नई फिल्में-सीरीज


2026/06/14 16:00:35 IST

नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट वीक

    इस हफ्ते नेटफ्लिक्स अपने दर्शकों के लिए कई नई फिल्में और वेब सीरीज लेकर आ रहा है. रोमांस, थ्रिलर, ड्रामा, मिस्ट्री और सर्वाइवल जैसे अलग-अलग जॉनर की कहानियां आपकी वॉचलिस्ट को और भी दिलचस्प बना देंगी.

Credit: AI Generated

इमोशनल कहानी ‘कलर बुक’

    19 जून को रिलीज होने वाली ‘कलर बुक’ एक ऐसे पिता की कहानी है जिसकी पत्नी नहीं रही. वह अपने बेटे को पहला बेसबॉल गेम दिखाने निकलता है, लेकिन यह सफर भावनाओं, चुनौतियों और रिश्तों की गहराई से भरा हुआ है.

Credit: Insta/@lisaloveslife0229

रहस्य से भरी तलाश

    ‘आई विल फाइंड यू’ की कहानी एक ऐसे पिता के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपने बेटे की हत्या के आरोप में जेल में बंद है. उसे यकीन है कि उसका बेटा जिंदा है और सच जानने के लिए उसे बड़ा जोखिम उठाना होगा.

Credit: Pinterest/@joblocom

अनोखी रोमांटिक कहानी

    ‘वॉयसमेल्स फॉर इजाबेल’ में एक लड़की अपनी दिवंगत बहन को वॉयस मैसेज भेजती रहती है. संयोग से ये संदेश एक अजनबी तक पहुंच जाते हैं और यहीं से शुरू होती है भावनाओं, राज़ और प्यार से भरी एक अलग कहानी.

Credit: Pinterest/@temnaymay

रिदम और फ्लो इटली की वापसी

    22 जून को लोकप्रिय म्यूजिक रियलिटी शो ‘रिदम और फ्लो इटली’ का नया सीजन रिलीज होगा. नए कंटेस्टेंट्स, नई चुनौतियां और नए जजों के साथ यह सीजन हिप-हॉप संगीत प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है.

Credit: Netflix

View More Web Stories