'8 साल पहले उसने हां कहा था'... निक जोनास की पोस्ट ने जीता फैंस का दिल


2026/07/20 16:26:12 IST

अनदेखी तस्वीर हुई वायरल

    निक जोनास ने अपनी और प्रियंका चोपड़ा की सगाई की एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की. इस खास तस्वीर के सामने आते ही फैंस ने कपल पर खूब प्यार बरसाया और पोस्ट तेजी से वायरल होने लगी.

Credit: Insta/@nickjonas

'8 साल पहले हां'

    तस्वीर शेयर करते हुए निक जोनास ने लिखा, "8 साल पहले उसने हां कहा था." इस छोटे लेकिन भावुक कैप्शन ने उनकी सगाई के खास पल को फिर से ताजा कर दिया और फैंस का दिल जीत लिया.

Credit: Insta/@nickjonas

प्रियंका का प्यारा जवाब

    निक की पोस्ट को प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. उन्होंने लिखा, "आपने पूछा, इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं." उनके इस प्यार भरे जवाब ने फैंस को कपल की मजबूत बॉन्डिंग की झलक दिखाई.

Credit: Insta/@priyankachopra

बर्थडे पर भी प्यार

    इससे पहले निक जोनास ने प्रियंका के जन्मदिन पर भी एक खास वीडियो शेयर किया था. वीडियो में प्रियंका नाव की सवारी करती और कैमरे की ओर फ्लाइंग किस भेजती नजर आईं. कैप्शन में निक ने सिर्फ "Mi Amor" लिखा था.

Credit: Insta/@nickjonas

2018 में रचाई शादी

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में राजस्थान के जोधपुर स्थित उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में शादी की थी. उनकी शादी देश-विदेश में काफी चर्चा का विषय बनी थी और तस्वीरें भी खूब वायरल हुई थीं.

Credit: Pinterest

मालती संग खुशहाल परिवार

    जनवरी 2022 में प्रियंका और निक ने सरोगेसी के जरिए अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास का स्वागत किया. दोनों अक्सर अपनी बेटी के साथ बिताए खास पलों की झलक सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं.

Credit: Insta/@nickjonas

View More Web Stories