जैकी के साथ 4 घंटे की डेट के लिए लंदन पहुंची थी रकुल प्रीत


2026/05/19 15:55:30 IST

रकुल ने शेयर की अपनी लव स्टोरी

    'पति पत्‍नी और वो दो' के प्रमोशन के दौरान रकुल प्रीत सिंह ने उनकी और जैकी भगनानी की लव स्टोरी शेयर की. इसके साथ ही उन्होंने एक मजेदार किस्सा बताया जब वो जैकी के प्यार में 4 घंटे की डेट के लिए लंदन पहुंच गई थीं.

Credit: Instagram/@jackkybhagnani

दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता

    रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी. 2020 में लॉकडाउन के दौरान दोनों की दोस्ती गहरी हुई और यही दोस्ती बाद में प्यार और 2024 में दोनों ने शादी कर ली.

Credit: Instagram/@jackkybhagnani

दोस्ती है सबसे जरूरी

    रकुल ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि किसी भी रिश्ते में पार्टनर का सबसे अच्छा दोस्त होना बेहद जरूरी है. दोस्ती मजबूत होने पर रिश्ता आसान, खुशहाल और लंबे समय तक टिकाऊ बन जाता है.

Credit: Instagram/@jackkybhagnani

बराबरी वाला रिश्ता खास

    एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी शादी बराबरी पर आधारित है. दोनों एक-दूसरे की पहचान और फैसलों का सम्मान करते हैं और हर कदम पर एक-दूसरे को सपोर्ट करने में खुशी महसूस करते हैं.

Credit: Instagram/@jackkybhagnani

शादी के बाद बदलाव

    रकुल ने खुलासा किया कि शादी के बाद दोनों ने अपना स्लीप शेड्यूल बदला. पहले जैकी देर रात सोते थे, लेकिन अब दोनों ने बीच का रास्ता निकालकर नया रूटीन बना लिया.

Credit: Instagram/@jackkybhagnani

डेट के लिए पहुंची थी लंदन

    रकुल ने बताया कि वह जैकी के जन्मदिन पर सिर्फ चार घंटे की डेट के लिए लंदन पहुंच गई थीं. उस वक्त दोनों ने डेटिंग शुरू ही की थी और यह पल बेहद खास रहा. उसी समय रकुल ने जैकी को इंस्टा पर सॉफ्ट लॉन्च किया था.

Credit: Instagram/@jackkybhagnani

केवल 4 घंटे का समय

    रकुल ने बताया कि सुबह 11 बजे उन्होंने लंदन में लैंड किया था और 1 बजे के करीब शहर में एंट्री ली थी. रात के 10 बजे रकुल की रिटर्न फ्लाइट थी, जिसके चलते दोनों के पास केवल 4 घंटे का समय था.

Credit: Instagram/@jackkybhagnani

View More Web Stories