22 साल बाद अक्षय संग नजर आई रवीना, भूली सालों पुराना धोखा!


2026/07/15 19:53:41 IST

सालों बाद साथ आए अक्षय-रवीना

    'वेलकम टू द जंगल' में अक्षय कुमार और रवीना टंडन को एक साथ देखकर फैंस बेहद खुश हैं. दोनों की ऑनस्क्रीन वापसी लंबे समय बाद हुई है.

Credit: Pinterest

कैसे हुआ यह रीयूनियन?

    फिल्म के निर्देशक अहमद खान ने बताया कि गांव की मजबूत महिला के किरदार के लिए उनके दिमाग में सिर्फ रवीना टंडन का नाम था.

Credit: Pinterest

अक्षय पहले से थे फिल्म का हिस्सा

    अहमद खान के मुताबिक, अक्षय कुमार शुरू से फिल्म में शामिल थे. इसके बाद उन्होंने रवीना से इस रोल के लिए बात की.

Credit: Pinterest

अब साथ काम करने का सही समय था

    अहमद ने बताया कि उन्होंने रवीना से कहा कि इतने साल बाद दोनों का साथ आना दर्शकों के लिए खास होगा. दोनों ने इसे सकारात्मक सोच के साथ स्वीकार किया.

Credit: Pinterest

ऑडियंस ने निकाले अपने मायने

    निर्देशक का कहना है कि फिल्म में दोनों को साथ लाने का फैसला पूरी तरह कहानी की जरूरत के मुताबिक था. दर्शकों ने इसे अपने नजरिए से खास बना दिया. फिल्म में 30 से अधिक कलाकारों को बराबर स्क्रीन स्पेस देना आसान नहीं था. उन्होंने कोशिश की कि कोई भी किरदार अलग या कम अहम न लगे.

Credit: Pinterest

हर सीन में टीमवर्क पर रहा फोकस

    निर्देशक ने कहा कि अलग-अलग सीन देने के बजाय ज्यादातर कलाकारों को एक साथ रखा गया, ताकि हर किरदार कहानी का अहम हिस्सा महसूस हो. अक्षय कुमार और रवीना टंडन की वापसी ने दर्शकों को पुरानी यादें ताजा करा दीं. फिल्म में दोनों की मौजूदगी को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है.

Credit: Pinterest

View More Web Stories