अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मेहंदी सेरेमनी का क्यूट मोमेंट वायरल, देखें फोटोस
Sonee Srivastav
2026/07/05 15:57:41 IST
अंशुला कपूर की मेहंदी
अंशुला कपूर की मेहंदी सेरेमनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में उनके मंगेतर रोहन ठक्कर उनकी हथेली पर अपना नाम ढूंढ़ते नजर आते हैं.
Credit: Screen Grab @viralbhayani
नाम मिलते ही अंशुला का रिएक्शन
जैसे ही रोहन को मेहंदी में अपना नाम मिला, अंशुला खुशी से मुस्कुरा उठीं और तुरंत उन्हें गले लगा लिया. दोनों का यह रोमांटिक पल मेहमानों का भी दिल जीत गया.
Credit: Screen Grab @viralbhayani
जाह्नवी और खुशी ने दिया सरप्राइज
अंशुला की मेहंदी सेरेमनी को उनकी बहनें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर ने सरप्राइज के तौर पर प्लान किया था. अंशुलाको अंदाजा भी नहीं था कि उनके लिए इतनी खास तैयारी की गई है.
Credit: @anshulakapoor
कपूर परिवार ने जमकर किया जश्न
मेहंदी समारोह में कपूर परिवार के कई सदस्य शामिल हुए. करिश्मा कपूर, नीतू कपूर और वरुण धवन समेत कई सितारे इस खुशी के मौके पर नजर आए और परिवार के साथ सेलिब्रेशन का हिस्सा बने.
Credit: @anshulakapoor
अंशुला की मेहंदी लुक
अंशुला ने अपनी मेहंदी के लिए डिजाइनर अर्पिता मेहता का खूबसूरत टील ब्लू लहंगा पहना. इस आउटफिट में पटोला कला और मिरर वर्क का शानदार मेल देखने को मिला, जिसने उनके लुक को और भी खास बना दिया.
Credit: @anshulakapoor
डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी लव स्टोरी
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मुलाकात साल 2022 में एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी. दोनों ने 2023 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और 2025 में सगाई के बाद अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं.
Credit: Screen Grab @anshulakapoor
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मेहंदी सेरेमनी का क्यूट मोमेंट वायरल, देखें फोटोस
अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की मेहंदी सेरेमनी का क्यूट मोमेंट वायरल, देखें फोटोस