मदर्स डे पर संजय दत्त ने मां की याद में लिखा इमोशनल नोट


2026/05/10 16:45:02 IST

भावुक हुए संजय दत्त

    मदर्स डे के खास मौके पर संजय दत्त ने अपनी दिवंगत मां नरगिस दत्त को याद करते हुए एक बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया.

Credit: Instagram: @duttsanjay

बचपन की अनदेखी तस्वीरें

    संजय दत्त ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह अपनी मां और बहनों के साथ नजर आए। इन तस्वीरों ने फैंस को भी भावुक कर दिया.

Credit: Instagram: @duttsanjay

“मम्मा, आपकी बहुत याद आती है...”

    संजय ने पोस्ट में लिखा, “मम्मा, मुझे आपकी बहुत याद आती है। काश आप मेरे साथ होतीं। आपका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ है।” उनकी ये लाइनें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

Credit: Instagram: @duttsanjay

कब छोड़ी दुनिया

    1981 में अग्नाशय कैंसर से जूझने के बाद नरगिस दत्त का निधन हो गया था. दुख की बात यह रही कि संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी रिलीज होने से सिर्फ तीन दिन पहले उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

Credit: Instagram: @duttsanjay

बहन ने भी किया याद

    प्रिया दत्त ने भी सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा कि उनकी मां ने उन्हें करुणा, साहस और निस्वार्थता का असली मतलब सिखाया. उन्होंने नरगिस को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया.

Credit: Instagram: @duttsanjay

एक शानदार अभिनेत्री

    संजय दत्त और उनकी बहनें अक्सर अपनी मां को याद करते हुए पोस्ट शेयर करते हैं. नरगिस दत्त सिर्फ एक शानदार अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि अपने परिवार के लिए प्रेरणा और प्यार का सबसे मजबूत सहारा थीं.

Credit: Instagram: @duttsanjay

View More Web Stories