पुराने विवाद पर फिर घिरीं शिल्पा शिंदे, सोशल मीडिया पर दिया बेबाक जवाब


2026/06/06 19:59:03 IST

विवादों में घिरीं शिल्पा शिंदे

    'भाबीजी घर पर हैं' की पूर्व अभिनेत्री शिल्पा शिंदे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने पुराने विवाद को लेकर यह कबूल किया है कि उन्होंने शो के प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न (सेक्शुअल हैरेसमेंट) के झूठे आरोप लगाए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया और टीवी इंडस्ट्री में नई बहस शुरू हो गई.

Credit: Pinterest

क्या बोलीं शिल्पा शिंदे?

    शिल्पा शिंदे ने बातचीत के दौरान कहा कि शो छोड़ने के समय कॉन्ट्रैक्ट विवाद को सुलझाने के लिए उनके पास कोई दूसरा रास्ता नहीं था. उन्होंने दावा किया कि अपने करियर को बचाने और हालात से निकलने के लिए उन्हें वह कदम उठाना पड़ा था, जिसके कारण अब उनका बयान चर्चा में है.

Credit: Pinterest

AICWA ने जताई नाराजगी

    ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने इस मामले पर चिंता जताई है. संगठन का कहना है कि ऐसे संवेदनशील मामलों को लेकर दिए गए बयानों का इंडस्ट्री पर बड़ा असर पड़ता है और इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए.

Credit: Pinterest

सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब

    विवाद बढ़ने के बाद शिल्पा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, "एक महिला बनो और हमेशा 'जो उखाड़ना है उखाड़ लो' कहने के लिए तैयार रहो." इसके अलावा उन्होंने अपने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके बारे में झूठी बातें फैलाना बंद किया जाए.

Credit: Pinterest

पोस्ट में समझाया पूरा मतलब

    एक अन्य पोस्ट में शिल्पा ने लिखा कि यौन उत्पीड़न का मतलब किसी भी तरह का अनचाहा व्यवहार है, जिससे व्यक्ति असहज, डरा हुआ या अपमानित महसूस करे. उन्होंने लोगों से इस मामले में अपनी-अपनी थ्योरी बनाने और गलत जानकारी फैलाने से बचने की अपील की है.

Credit: Pinterest

2016 का विवाद फिर चर्चा में

    साल 2016 में शिल्पा शिंदे ने 'भाबीजी घर पर हैं' शो छोड़ दिया था, जिसके बाद निर्माताओं और उनके बीच विवाद काफी चर्चा में रहा।। अब उनके हालिया बयान के बाद वही मामला फिर सुर्खियों में आ गया है और इंडस्ट्री में इस पर लगातार चर्चा हो रही है.

Credit: Pinterest

View More Web Stories