घुटनों पर गोली तभी लगती है, सुनीता आहूजा का चौंकाने वाला खुलासा
सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा
रियलिटी शो लॉक अप सच या सजा में सुनीता आहूजा ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए. शो में उन्होंने अपने और गोविंदा के रिश्ते पर खुलकर बात की.
Credit: Pinterest 'गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं'
शो के दौरान होस्ट फराह खान ने सुनीता से जुड़ी एक पुरानी हेडलाइन का जिक्र किया, जिसमें लिखा था कि उन्हें गोविंदा जैसा बेटा चाहिए, पति नहीं. इस पर सुनीता ने बिना झिझक अपनी राय रखी.
Credit: Pinterest 'गोविंदा के कई अफेयर्स रहे'
सुनीता ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी बातें आम होती हैं. उन्होंने स्वीकार किया कि गोविंदा के जीवन में कई अफेयर्स की चर्चाएं रहीं, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को निभाने की कोशिश कभी नहीं छोड़ी.
Credit: Pinterest 'इतने साल साथ निभाया, इसलिए ऐसा कहा'
सुनीता ने बताया कि लंबे समय तक साथ रहने और रिश्ते को संभालने के अनुभव की वजह से उन्होंने कहा था कि उन्हें गोविंदा जैसा बेटा चाहिए. उनके मुताबिक, प्यार में कई चीजें सहनी पड़ती हैं.
Credit: Pinterest गोलीकांड की अफवाहों पर भी तोड़ी चुप्पी
सुनीता ने उन अफवाहों का भी जिक्र किया, जिनमें उनके नाम को एक कथित गोलीकांड से जोड़ा गया था. उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की बातें पूरी तरह गलत थीं.
Credit: Pinterest 'मैं उस समय मुंबई में नहीं थी'
सुनीता ने बताया कि जिस समय यह घटना चर्चा में थी, वह मुंबई में नहीं बल्कि खाटू श्याम मंदिर में थीं. उन्होंने कहा कि उनके बारे में कई बेबुनियाद बातें फैलाई गईं, जिनका सच्चाई से कोई संबंध नहीं था.
Credit: Pinterest View More Web Stories