आमिर खान की तीसरी शादी का क्या है प्लान?
61 की उम्र में नई शुरुआत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से बेहद निजी समारोह में शादी कर सकते हैं.
Credit: Pinterest सिर्फ परिवार के बीच होगी शादी
बताया जा रहा है कि शादी मुंबई में स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर होगी. समारोह में केवल परिवार और करीबी लोग शामिल होंगे, जबकि किसी बड़े रिसेप्शन की फिलहाल योजना नहीं है.
Credit: Pinterest कौन हैं गौरी स्प्रैट?
गौरी स्प्रैट बेंगलुरु की रहने वाली हैं. उनकी मां भारतीय और पिता आयरिश हैं. वह लंबे समय से बिजनेस और लाइफस्टाइल सेक्टर से जुड़ी रही हैं.
Credit: Pinterest 25 साल पुरानी पहचान
आमिर और गौरी एक-दूसरे को करीब 25 साल से जानते हैं. दोस्ती समय के साथ रिश्ते में बदली और आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर पहली बार इस रिश्ते को सार्वजनिक किया था.
Credit: Pinterest आमिर की दो शादियां पहले टूट चुकी हैं
आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं. इसके बाद उन्होंने किरण राव से शादी की, लेकिन 2021 में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए.
Credit: Pinterest नई लाइफ को लेकर फैंस
रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों परिवार इस रिश्ते से खुश हैं. अगर शादी की खबरें सही साबित होती हैं, तो आमिर खान 61 साल की उम्र में अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करेंगे.
Credit: Pinterest View More Web Stories