सलमान खान का गुस्सा देख पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा ने ऐसा क्यों लिखा?


2026/05/20 19:54:43 IST

हॉस्पिटल के बाहर भड़के सलमान खान

    मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल के बाहर सलमान खान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्टर पैपराजी पर नाराज होते नजर आ रहे है.

Credit: Pinterest

पैपराजी के शोर से नाराज हुए सलमान

    बता दें, इस दौरान सलमान किसी खास से मिलने हॉस्पिटल पहुंचे थे. बाहर निकलते ही फोटोग्राफर्स जोर-जोर से उनका नाम पुकारने लगे, जिससे हॉस्पिटल परिसर में काफी शोर हो गया.

Credit: Pinterest

सलमान ने इशारों में कही ये बात

    वीडियो में सलमान पैपराजी से कहते दिखे कि अगर उनका कोई अपना हॉस्पिटल में होता, तो क्या तब भी वो ऐसा व्यवहार करते? एक्टर का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Credit: Pinterest

माहिरा खान ने किया सपोर्ट

    इस बीच पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने भी इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सलमान का वीडियो अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा “यार सल्लू”

Credit: Pinterest

सलमान ने पोस्ट में जाहिर की नाराजगी

    सलमान ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर पैपराजी के रवैये पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा कि दुख की घड़ी में भी कुछ लोग सिर्फ तस्वीरें लेने में लगे रहते हैं.

Credit: Pinterest

सोशल मीडिया पर मिल रहा समर्थन

    कई फैंस सलमान के समर्थन में उतर आए हैं. लोगों का कहना है कि हॉस्पिटल जैसी जगहों पर शांति बनाए रखना जरूरी है और सेलेब्रिटीज की प्राइवेसी का सम्मान होना चाहिए.

Credit: Pinterest

View More Web Stories