देश के सबसे अमीर CM बनें डीके शिवकुमार, जानें कितनी संपत्ति के मालिक


2026/06/03 20:15:38 IST

देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री

    28 मई को कर्नाटका के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे के बाद डीके शिवकुमार कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री बन चुके हैं.

Credit: Pinterest

कितनी संपत्ति के मालिक

    लेकिन क्या आप जानते है 2023 के चुनावी हलफनामे के अनुसार, उनकी और उनके आश्रितों की कुल संपत्ति 1,413 करोड़ रुपये से भी अधिक है, जो उन्हें देश के सबसे संपन्न मुख्यमंत्रियों में शामिल करती है.

Credit: Pinterest

विरोधियों के निशाने पर रहे डीकेएस

    जेडीएस और भाजपा सहित कई विपक्षी नेताओं ने समय-समय पर उनकी संपत्ति के स्रोतों पर सवाल उठाए हैं. हालांकि, शिवकुमार लगातार इन आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते रहे हैं.

Credit: Pinterest

2017 में पड़ी थी रेड

    2017 में आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान डीके शिवकुमार के यहां से करोड़ों की नकदी मिलने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था. इसके आधार पर ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया और 2019 में उन्हें गिरफ्तार भी किया गया.

Credit: Pinterest

आय से अधिक संपत्ति

    भाजपा सरकार ने सीबीआई को जांच की अनुमति दी थी, लेकिन कांग्रेस सरकार बनने के बाद मामला लोकायुक्त को सौंप दिया गया. इस फैसले को लेकर कानूनी लड़ाई हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जा पहुंची.

Credit: Pinterest

फिर चर्चा में पुराने विवाद

    डीके शिवकुमार पर भूमि अधिसूचना निरस्तीकरण और कथित अवैध खनन से जुड़े आरोप भी लगे हैं. हालांकि कई मामलों में अदालतों ने राहत दी, लेकिन कुछ याचिकाओं के जरिए इन मुद्दों को फिर उठाने की कोशिश की जा रही है.

Credit: Pinterest

पढ़ाई में थे औसत

    शपथ ग्रहण से पहले उनकी स्कूल टीचर पार्वती ने बताया कि शिवकुमार पढ़ाई में औसत थे, लेकिन उनमें नेतृत्व क्षमता बचपन से ही नजर आती थी. समर्थक उन्हें 'कनकपुरदा बंडे' यानी कनकपुरा की चट्टान के नाम से जानते हैं.

Credit: Pinterest

View More Web Stories