'हर लाठी का हिसाब होगा' छात्रों के समर्थन में राहुल गांधी ने उठाई आवाज


2026/07/21 20:17:43 IST

समर्थन में उतरे राहुल गांधी

    राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई हिंसक झड़पों के पुलिस कार्रवाई के विरोध में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री आवास तक मार्च निकाला। राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में देशवासियों से भी आंदोलन में शामिल होने की अपील की है.

Credit: Instagram/ @rahulgandhi

कांग्रेस की सरकार के सामने 5 मांगें

    शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, गृह मंत्री का संसद के दोनों सदनों में बयान, पूरे मामले पर संसद में विस्तृत चर्चा, छात्रों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए, प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा की निष्पक्ष जांच.

Credit: Instagram/ @rahulgandhi

धरने के बीच पुलिस का एक्शन

    प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी प्रदर्शन स्थल पहुंचे. कांग्रेस ने साफ कहा है कि जब तक मांगों पर ठोस कदम नहीं उठते, विरोध जारी रहेगा.

Credit: Instagram/ @rahulgandhi

CJP आंदोलन क्यों बना बड़ा मुद्दा?

    CJP ने NEET-UG 2026 पेपर लीक और परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन शुरू किया था. संगठन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहा है.

Credit: Instagram/ @isanjumehra

कब और कैसे शुरू हुआ आंदोलन?

    यह आंदोलन 16 मई 2026 को जंतर-मंतर से शुरू हुआ. बाद में सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी इसमें शामिल हुए और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ गए.

Credit: Instagram/ @isanjumehra

CJP की प्रमुख मांगें क्या हैं?

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, सोनम वांगचुंग की बिना शर्त रिहाई, आत्महत्या के कारण गई 20 छात्रों के परिवारों को एक करोड़ का मुआवजा.

Credit: Instagram/ @isanjumehra

View More Web Stories